फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रहते हुए राम रहीम करना चाहता है एक ये काम, बाबा ने जाहिर की ऐसी इच्छा...पुलिस में मचा हड़कंप

Sun, 26 Aug 2018 01:04 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
राम रहीम
जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर एक जानकारी सामने आई है। दरअसल, बाबा ने एक ऐसी इच्छा जाहिर की है, जिस वजह से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 13
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को सजा का एक वर्ष शनिवार को पूरा हुआ। इस एक साल में राम रहीम में कई बदलाव भी आए। जहां राम रहीम का वजन पांच किलो घट गया है, वहीं वह अब अपने लिए खुद खाना मांगने लगा है। इतना ही नहीं जेल में बंद 250 बंदियों ने भी उससे मिलने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, जेल प्रशासन ने उन्हें मिलवाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 13
Ram Rahim singh
मुझे एक बार बंदियों से मिलवा दो, अपनी बात कहना चाहता हूं
जेल प्रशासन के अनुसार कुछ दिन पूर्व राम रहीम ने प्रशासन से कहा था कि जितनी उसे सजा दी गई है, उतना अपराध उसने नहीं किया है। वह बंदियों से मिलकर अपनी बातें कहना चाहता है। इसलिए उसकी बंदियों से बात करा दी जाए।

तीन बच्चों ने चिट्ठी भेजकर मिलवाने की गुहार लगाई
प्लीज बाबा से मिलवा दो। जेल प्रशासन के अनुसार कुछ बच्चों ने भी चिट्ठी भेजकर जेल प्रशासन से बाबा राम रहीम से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

4 of 13
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम को सुनाई गई है 20 साल की सजा
एक वर्ष पूर्व साध्वी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने डेरा प्रमुख राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी।  जिसके बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में जब राम रहीम को सुनारिया जेल में रखा गया तो किसी भी बंदी को उससे मिलने की इजाजत नहीं थी। जब राम रहीम को बैरक से बाहर निकाला जाता था तो अन्य बंदियों को बैरक के अंदर कर दिया जाता था। इसके अलावा 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी जेल में बढ़ा दी गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 13
राम रहीम - फोटो : self
जेल में हुए सत्संग में राम रहीम ने सुनाए थे भजन
कुछ समय पूर्व जेल में कार्यक्रम हुआ था। राम रहीम ने सत्संग की इच्छा जताई थी। जेल प्रशासन की अनुमति के बाद राम रहीम ने भी सत्संग में दो भजन सुनाए। इसके साथ ही कुछ बंदियों से बात भी की। पूर्व में राम रहीम जेल में कार्य भी नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब उससे जेल में आलू बैंगन से लेकर टमाटर की खेती कराई जा रही है। इस दौरान उसका वजन करीब पांच किलो घटा है। पहले वह 90 किलोग्राम का था और अब 85 किलोग्राम का रह गया है। हर सोमवार को राम रहीम से मिलने के लिए जेल में उसकी मां के अलावा उसका बेटा-बेटी और वकील आते हैं। करीब 10 मिनट मुलाकात करने के बाद सभी वापस लौट जाते हैं। बीते दो माह में 250 जेल बंदियों ने जेल प्रशासन से राम रहीम से मिलने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन

6 of 13
राम रहीम
राम रहीम ने जेल में छायादार पौधे लगाने की मांग की थी
जेल सूत्रों के अनुसार कुछ समय पूर्व ही राम रहीम ने जेल प्रशासन से जेल के अंदर छायादार पौधे लगाने की मांग की थी। हालांकि, मांग को पूरा नहीं किया गया था। इसके अलावा जेल प्रशासन से राम रहीम ने जेल में भंडारा आयोजित करने की भी मांग की थी, मगर जेल प्रशासन ने भंडारा आयोजित नहीं कराया था।
विज्ञापन

7 of 13
राम रहीम - फोटो : SELF
पोते से मिलने के लिए जेल मंत्री से लगाई गुहार
दो माह से राम रहीम अपने पोते से मिलने के लिए बिलख रहा है। उसने जेल मंत्री से भी पोते से मिलने की गुहार लगाई। मगर जेल मंत्री ने भी जेल मैनुअल के अनुसार ही मिलाने की बात कहते हुए मिलाने से साफ  इनकार कर दिया था। जेल अधिकारियों से भी कई बार राम रहीम पोते से मिलवाने की गुहार लगा चुका है।

8 of 13
राम रहीम
राम रहीम के आने के बाद से बैरक में कैद होकर रह गए थे बंदी
रेप के एक मामले में जमानत पर छूटे रोहतक के एक बंदी ने करीब डेढ़ माह पूर्व मीडिया कर्मियों को बताया था कि राम रहीम के जेल में आने के बाद से जेल में अन्य बंदी काफी परेशान थे। बंदियों को बैरक से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। किसी कारण राम रहीम को बाहर निकाला जाता था तो अन्य बंदियों को पूरी तरह से बैरक के अंदर बंद कर दिया जाता था। पिछले एक माह से जरूर बंदियों को थोड़ी छूट जेल में दी गई। बंदी खुले में भी घूम सकते थे, मगर किसी को राम रहीम से बात करने का इजाजत नहीं थी।

9 of 13
गुरमीत राम रहीम
गुहार लगाने पर सुनाया था एक भजन
मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान दुष्कर्म के सजायाफ्ता आरोपी ने बताया था कि जेल में कार्यक्रम के दौरान उसने काफी देर तक राम रहीम से बात की थी। राम रहीम से एक अपने गुरुजी का भजन भी सुनाने के लिए कहा था। जिस पर उसने सभी बंदियों को अपने गुरु जी का भजन सुनाया था।

10 of 13
राम रहीम - फोटो : File Photo
जेल में बंद थे अधिकतर कार्य
राम रहीम के जेल में जाने के बाद से कढ़ाई बुनाई से लेकर अन्य कार्य पूरी तरह से बंद थे। परिजनों के अलावा किसी भी बंदी को राम रहीम से मिलने की अनुमति नहीं थी, मगर कुछ दिन पूर्व ही जेल में बंद पड़े कार्य शुरू कराए गए। जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल में कढ़ाई बुनाई से लेकर फर्नीचर बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।

11 of 13
राम रहीम - फोटो : File Photo
जन्मदिन पर चिट्ठियों का लग गया ढेर
15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन था। उसके जन्मदिन पर हरियाणा के अलावा रोहतक, गुजरात, पंजाब, राजस्थान से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राम रहीम के नाम चिट्ठी भेजी और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  चिट्ठी राम रहीम तक पहुंचाने में डाक विभाग को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

12 of 13
Ram Rahim
राम रहीम से मिलने पर बैन
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम से मिलने के लिए कई बार उसके अनुयायी भी पहुंचे। जेल प्रशासन ने किसी को भी राम रहीम से नहीं मिलने दिया। पिछले दिनों सुनारिया जेल के बाहर लगे बोर्ड की तरफ हाथ जोड़कर खड़े चार अनुयायी को शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने पकड़ लिया था। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। बाद में, बोर्ड को भी हटवा दिया गया था।
विज्ञापन

13 of 13
राम रहीम - फोटो : social media
आम बंदियों की तरह ही दिया जाता है खाना
आम बंदियों की तरह ही राम रहीम को सुबह नाश्ते में चाय बिस्किट दिए जाते हैं। इसके बाद वह जेल में खेती बाड़ी करता है। दोपहर और शाम में उसे जेल मैनुअल के अनुसार सब्जी और रोटी दी जाती है।

बिना चेकिंग के जेल के अंदर किसी को भी नहीं दी जाती एंट्री
राम रहीम के आने के बाद प्रशासन ने जेल की सुरक्षा बढ़ा दी। चार लेयर में जेल में सुरक्षा व्यवस्था है। वहीं यदि बंदियों से भी उनके परिजन मिलने के लिए जाते हैं तो चेकिंग में पूरी जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें