फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा में गद्दी के वारिस को लेकर नया सच आया सामने, राम रहीम के इस 'करीबी' का नाम नहीं लेते

Sat, 25 Aug 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
राम रहीम
जानते हैं, डेरा सच्चा सौदा में अब राम रहीम के एक बेहद 'करीबी' शख्स का नाम तक नहीं लिया जाता। वहीं डेरे की गद्दी के वारिस को लेकर एक नया सच सामने आया है, आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
हनीप्रीत की नहीं होती चर्चा
डेरे में अब हनीप्रीत का नाम तक नहीं लिया जाता। कोई उसके बारे में बात भी नहीं करता। डेराप्रेमियों ने बताया कि भक्तजन सिर्फ गुरु नाम का सिमरन करते हैं। हनीप्रीत के बारे में कोई चर्चा नहीं करता है।
विज्ञापन

3 of 8
राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
बेटा गद्दी पर बैठने को तैयार नहीं
उधर, गुरमीत सिंह के बेटे जसमीत सिंह भी डेरामुखी की गद्दी पर बैठने को तैयार नहीं है। हालांकि बाबा गुरमीत सिंह को सजा होने के बाद से ही ये अटकलें लगती रही कि डेरे की जिम्मेवारी अब बाबा के पुत्र जसमीत सिंह को सौंपी जाए, लेकिन अभी तक बाबा के बेटे जसमीत डेरे की गद्दी को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं।

4 of 8
Ram rahim
डेरे की बादशाहत खत्म हो गई
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट द्वारा पिछले साल सुनाई गई सजा के बाद पंचूकला में भड़की हिंसा ने डेरे की ‘बादशाहत’ को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। डेरे की सल्तनत आज भी अपने बादशाह से वंचित है और डेरे का सन्नाटा डेराप्रेमियों को आहत कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
Ram rahim
गुफा में जाने की इजाजत नहीं
बाबा गुरमीत सिंह की गुफा में जाने की आज भी किसी को इजाजत नहीं है। डेरे में जाने वाले भक्त गुफा को बाहर से ही प्रणाम करते हैं। जबकि जिस क्षेत्र में बाबा का प्रवास था, वहां बनी तमाम इमारतें पूरी तरह से सुनी पड़ी है।

 
विज्ञापन

6 of 8
जेल में राम रहीम से मिलने आई मां, बेटा-बेटी और दामाद
डेराप्रेमियों को राम रहीम का इंतजार
उधर, डेरे के नजदीकी डेराप्रेमियों का भी कहना है कि गद्दी आज भी उनके गुरु गुरमीत सिंह का ही इंतजार कर रही है और डेराप्रेमी भी गद्दी पर गुरु का ही अहसास करते हैं। डेरे में गद्दी को लेकर कोई भी विवाद नहीं है। बाबा के सभी परिजन डेरे में ही रहते हैं और डेरे की जरूरी जिम्मेवारियों को बखूबी निभा भी रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
हर ब्लाक में विशेष नामचर्चा
हिंसा को एक साल पूरा होने पर 25 अगस्त को सिरसा डेरे समेत पंजाब व हरियाणा के सभी ब्लॉक में विशेष नामचर्चा होगी। इसके लिए सभी ब्लॉक के डेरा प्रेमी तैयारियां कर रहे हैं और काफी संख्या में साध संगत सिरसा भी पहुंचेंगी। डेरे से जुड़े एक डेराप्रेमी ने बताया कि सिरसा और सभी ब्लॉक में जो नामचर्चा होगी, वो पूरी तरह से अध्यात्मिक है, जिसमें गुरु की शिक्षाओं को याद किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
Ram rahim
डेरे के कारखाने पर आज भी लटक रहा ताला
उधर, सिरसा डेरे में एक साल गुजर गया है, वहां के उद्योग-धंधे पूरी तरह से बंद है। डेरे की बिस्कुट फैक्टरी, आटा मिल, आचार, नमकीन, रेडिमेड कपड़ा, कैंडी फैक्टरी, मॉल, मसाला व कुरकुरे फैक्टरी समेत अन्य सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ताले लटक रहे हैं। डेरे के अस्पताल में अब कोई सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें