बेशक राम रहीम अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा, लेकिन उसे लेकर टेंशन खत्म नहीं हो रही। अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिससे पुलिस विभाग बेहद हैरान है।
विज्ञापन
2 of 6
राम रहीम
- फोटो : self
दरअसल, राम रहीम के नाम की फेसबुक आईडी चल रही है, जिसे उसके कुछ करीबी चला रहे हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यूपी के कानपुर और हरियाणा के गुरुग्राम में लोगों ने फेसबुक पर राम रहीम के नाम से आईडी बनाई हुई है। इस आईडी पर लोगों की हर तरह की समस्या के समाधान की बात कही जाती है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। राम रहीम के नाम पर बनी 30 फेसबुक आईडी की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
राम रहीम
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सजा के बाद सुनारिया जेल जाने के बाद राम रहीम के टि्वटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था, मगर फेसबुक पर राम रहीम के नाम की 30 से अधिक आईडी सामने आई थी। जिन पर अपडेट भी किया जा रहा था, हालांकि 2019 से फेसबुक अकाउंट पर कोई अपडेट नही डाला गया। लेकिन जांच में पुलिस और खुफिया एजेंसी जुटी हुई थी।
4 of 6
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार, फेसबुक पर राम रहीम के नाम की कुछ आईडी पर मोबाइल नंबर भी अपलोड किए गए हैं, जिन पर कॉल करने पर आईडी बनाने वाले राम रहीम के नजदीकी विभिन्न तरह की समस्या के समाधान का दावा करते थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि दो फेसबुक आईडी यूपी के कानपुर के दो युवकों ने, एक आईडी हरियाणा के गुरुग्राम के युवक ने बनाई है। हालांकि आईडी पर डाले गये तीन में से एक नम्बर ही ऑन है।
विज्ञापन
5 of 6
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
अमर उजाला से बात करने से किया इनकार
अमर उजाला ने भी राम रहीम के नाम से फेसबुक पर बनाई गई आईडी से नंबर लेकर उन पर कॉल की। राम रहीम के नजदीकी से भी बात करने का प्रयास किया गया। पहले तो युवक बात करने को तैयार हो गया, मगर जब पत्रकार का पता चला तो उसने बात करने से इंकार कर दिया। यही नहीं रिपोर्टर के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा। जिस पर कहा गया कि आप कौन हो कॉल क्यों कर रहे हो। हालांकि इसके बाद रिप्लाई नहीं दिया गया।
राम रहीम को सजा के बाद हिंसा की आशंका के मद्देनजर उसके नजदीकियो पर नजर रखी जा रही है। राम रहीम के नाम की फेसबुक आईडी भी पुलिस खंगाल रही है, जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा। --- बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा