फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम से जेल में मिलने आई मां-पत्नी और बेटा, हुई कुछ ऐसी बात...बाबा हो गया भावुक

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
Ram rahim
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मिलने के लिए उसकी मां, पत्नी और बेटा आए। इस मुलाकात के बाद बाबा काफी भावुक हो गया। बाबा ने काफी देर तक परिजनों से बातचीत की। उनके जाने के बाद बाबा उदास और गुमसुम रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ram rahim
जेल सूत्रों के अनुसार, सोमवार को दोपहर के बाद राम रहीम की मां नसीब कौर, पत्नी व बेटा उससे मिलने के लिए सुनारिया जेल में पहुंचे थे। उनके साथ बाबा का पोता और पोती भी थी, जिन्हें देखकर बाबा भावुक हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
Ram rahim
राम रहीम ने पोते व पोती से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जिसे पूरा करने के लिए उनके परिजन सोमवार को सुनारिया जेल रोहतक पहुंचे। इस दौरान बाबा ने परिजनों से काफी बातचीत की और पोते-पोती के साथ थोड़ी मस्ती भी।

4 of 5
Ram rahim
बता दें कि राम रहीम को 25 अगस्त को रेप का दोषी करार दिया था। 28 अगस्त को जेल में ही अदालत लगाकर गुरमीत को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। यह सजा बीस साल तक चलेगी। सुनारिया जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम रहीम की मां
जेल सूत्रों के अनुसार, राम रहीम जेल में बंद सभी कैदियों से मिलकर अपना दर्द बांटना चाहता है। उसका कहना है कि वह निर्दोष है। बावजूद इसके उसे फंसाया गया। नौ माह से जेल में बंद होने के बाद भी राम रहीम को आधे से अधिक बंदी अभी तक नहीं देख सके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें