जेल में 9 महीने की जिंदगी में राम रहीम ने क्या काम किया और वह सलाखों के पीछे कैसा जीवन जी रहा। इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है। जेल से जमानत पर बाहर आए दुष्कर्म के एक आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
जेल से आए शख्स ने बताया कि जेल में राम रहीम आलू, बैगन से लेकर अन्य सब्जियों की बुआई करता है। राम रहीम प्रतिदिन जेल में कड़ी मेहनत कर रहा है। वह तरह-तरह के काम करता है, लेकिन ज्यादातर बुआई का काम ही करता है।
विज्ञापन
3 of 6
राम रहीम
शख्स ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही जेल में ही एक कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए ही उसकी मुलाकात राम रहीम से हुई थी। इस दौरान राम रहीम ने बताया था कि वह लोगों से बात करना चाहता है। अपने दिल का दर्द बांटना चाहता है।
4 of 6
ram rahim
शख्स ने बताया कि राम रहीम जेल में सत्संग कराना चाहता था। इसके लिए उसने जेल के अधिकारियों के समक्ष भी प्रस्ताव रखा था। मगर जेल अधिकारियों ने सत्संग कराने से साफ इनकार कर दिया था। करीब चालीस प्रतिशत कैदी राम रहीम को पसंद करते हैं, बाकी उसके विरोधी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Ram Rahim singh
शख्स ने बताया कि जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है। हालांकि उसके साथ पांच छह बंदी और भी है। जेल में राम रहीम को कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जाती। राम रहीम की दिनचर्या अन्य बंदियों की तरह ही होती है।
अलग बैरक में ही कराई जाती है मुलाकात
सूत्रों के अनुसार राम रहीम से मिलने वाले लोगों की मुलाकात जेल में बनी अलग बैरक में ही कराई जाती है। जब राम रहीम को बैरक से बाहर निकाला जाता है तो अन्य बंदियों को अंदर कर दिया जाता है। राम रहीम से मिलने वाले उसके परिवार के लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई जाती है।