डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के चक्कर में जेल में दो कैदियों के साथ ऐसा काम कर दिया गया, जानकर आप कहेंगे हद ही हो गई है।
विज्ञापन
2 of 7
राम रहीम
दरअसल, जेल प्रशासन ने बिना कारण बताए कारौर के पूर्व सरपंच हत्याकांड के आरोपी कुख्यात काला जठेड़ी और अनिल छिप्पी को डबल लॉक चक्की बैरक में बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि जेल में कैद डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों को डबल चक्की में बंद किया गया है। बंदियों ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान इस बा का खुलासा किया।
विज्ञापन
3 of 7
राम रहीम
अब कैदियों के वकील प्रदीप मलिक ने जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर डबल लॉक चक्की में बंद करने का कारण पूछा है। इस संबंध में जेल प्रशासन को सोमवार को कोर्ट में जवाब देना है। जानकारी के मुताबिक, 7 साल पहले मार्च 2012 में रोहतक कोर्ट से गुड़गांव की भौंडसी जेल ले जाते समय करौर के पूर्व सरपंच श्रीभगवान, उसके भाई दिलबाग की हत्या कर दी गई थी।
4 of 7
राम रहीम
मामले में कुख्यात काला जठेड़ी ने अपने साथियों के साथ पुलिस को बंधक बना लिया था और दोनों भाईयों को गोली से भून दिया था। जांच में कारौर के ही कुख्यात अनिल छिप्पी नाम भी सामने आया था। तभी से दोनों आरोपी सुनारिया जेल में बंद हैं। शुक्रवार को दोनों आरोपियों की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी गोयल की अदालत में पेशी पर आये थे।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम
पेशी के दौरान दोनों ने अपने वकील प्रदीप मलिक ने बताया कि उन्हें जेल प्रशासन ने डबल लॉक की चक्की में बंद कर दिया है। इस चक्की में कुख्यात बंदियों को बंद किया जाता है। बंदियों ने बताया कि उन्हें बिना कारण बताए चक्की में बंद किया गया। आरोप है कि यहां पर न तो ढंग से खाना दिया जा रहा और न ही बाहर निकलने दिया जा रहा है, हम परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
राम रहीम
जेल प्रशासन लापरवाही छिपाने के लिए कर रहा प्रताड़ित
आरोपियों के वकील प्रदीप मलिक ने बताया कि 6 मार्च को खरावड़ निवासी रोशनलाल नाम के बंदी ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब जेल प्रशासन अपनी लापरवाही छिपाने के कारण बंदियों को प्रताड़ित कर रहा है। इसी के तहत अनिल छिपी और संदीप काला को चक्की में बंद किया गया है। वकील का कहना है कि दोनों बंदियों ने जेल में किसी से भी कोई अभद्रता नहीं की है। न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद चक्की में बंद कर दिया गया।
डेरामुखी की सुरक्षा को आधार बनाएगा जेल प्रशासन
डेरामुखी राम रहीम के जेल में आने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोप पहले भी लगे है। पहले भी कई बंदियों ने राम रहीम की वजह से बैरक से बाहर न आने और खाना सही तरह से नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस मामले को भी राम रहीम की सुरक्षा से जोड़कर ही देखा जा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन सोमवार को कोर्ट में जवाब पेश करेगा।