फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा समर्थकों की हिंसा में पंचकूला में 28 मरे, 7 की शिनाख्त, 21 पहचान को तरसे

Sun, 27 Aug 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim Verdict
साध्वी रेप केस में गुरमीत राम रहीम पर फैसले के बाद डेरा सच्चा सौदा समर्थकों की हिंसा में मारे गए लोगों को लेकर एक नया सच सामने आया है, जानिए।
विज्ञापन

2 of 7
पंचकूला हिंसा
दरअसल, हिंसा में मारे गए 31 लोगों में से 7 की ही शिनाख्त हो पाई है। पुलिस की गोली से कितनों की मौत हुई, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। दूसरी ओर, मरने वालों की बात पर हरियाणा के मुख्य सचिव ढेसी ने कहा कि इनमें कोई भी स्थानीय निवासी नहीं है, बल्कि बाहरी लोग हैं जो खुद को डेरा समर्थक बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Ram Rahim Verdict
हिंसा के बाद घिरी खट्टर सरकार ने डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है। सीएम ने अफसरशाही को आगे कर दिया है, जो हिंसा पर लीपापोती में जुटे हैं। मुख्य सचिव, गृहसचिव और डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस करके पूरे नुकसान और मौजूदा हालातों की जानकारी दी।

 

4 of 7
Ram Rahim Verdict
इससे पहले मामले में कार्रवाई करते हुए पंचकूला डीएसपी अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। डेरामुखी मामले में बढ़े बवाल के कारण बने धारा 144 लगाने में कोताही बरतने वाले डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) आईपीएस अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया। यह फरमान हरियाणा सरकार ने देर रात जारी किया।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim Verdict
बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले में 15 साल से लुकाछिपी का खेल-खेल रहे सिरसा स्थित डेरा के प्रमुख गुरमीत राम-रहीम को आखिरकार सलाखों के पीछे जाना पड़ा। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया गया। अब 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
Ram Rahim Verdict
इस दौरान डेरामुखी को कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। कानून व्यवस्था को देखते हुए डेरामुखी को सेना के हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल भेजा दिया गया। कोर्ट को फैसला आते ही पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, यूपी और राजस्थान में समर्थक हिंसा और आगजनी पर उतर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Rahim Verdict
पंचकूला में बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और 250 लोग जख्मी हो गए। इनमें 60 पुलिस वाले हैं। इसके अलावा सिरसा में भी चार लोगों के मरने की खबर थी, ये संख्या अब 6 हो गई है। दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें