गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई अदालत में चल रहे मामले में भले ही अभी फैसला नहीं आया हो, लेकिन संगत बाबा के समर्थन में अभी से सड़कों पर उतरने का मन बनाने लगी है।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : File Photo
दरअसल, साध्वी यौन शोषण मामले में वीरवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 25 अगस्त को सुनवाई की तारीख तय की। अदालत ने फैसले के दिन मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : file photo
हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वीरवार को भी डेरा प्रमुख वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश नहीं हुए। बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि यौन शोषण मामले में बहस पूरी हो गई है। अब 25 अगस्त को मामले में सुनवाई की तारीख तय की गई है। अगली सुनवाई पर गुरमीत राम रहीम पेश होंगे।
4 of 8
- फोटो : File Photo
फैसले को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, हरियाणा ने 150 कंपनियां मांगी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर लगे साध्वी यौन शोषण के आरोप में फैसले को महज आठ दिन बचे हैं। यह देखते हुए पुलिस ने पूरे हरियाणा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से भी पैरामिलिट्री की 150 कंपनियां मांगी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, साध्वी यौन शोषण मामले में फैसला आने से पहले हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने सिरसा के डीसी और एसपी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की डेढ़ सौ कंपनियां मांगी हैं। पुलिस विभाग ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेशों तक रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख से संबंधित केस को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रदेश में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को नहीं होने दिया जाएगा। पंचकूला, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, हिसार, फतेहाबाद और जींद संवेदनशील स्थान हैं। इन स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रहेगी। यहां अभी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
संगत बाबा के समर्थन में लाडवा में अभी से सड़कों पर उतरने का मन बनाने लगी है। पुलिस प्रशासन भी डेरा समर्थकों की गतिविधियों को देखकर सतर्क हो गया है और गुप्तचर विभाग भी मामले पर नजर रख रहा है। समर्थक वीरवार को सुबह से ही लाठियां-डंडे लेकर नामचर्चा घर में पहुंचने लगे। लाठी-डंडे लिए डेरा समर्थक नामचर्चा घर में वीरवार को शाम तक डटे रहे।
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शाहबाद के डीएसपी जगदीश राय ने वीरवार शाम लाडवा खंड के सरपंचों की एक बैठक बुलाई। राय ने सरपंचों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने गांवों में शरारती तत्वों पर निगाह रखें और डेरे से जुड़े समर्थकों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।