एमएसजी और एमएसजी2 के बाद डेरामुखी राम रहीम एक और मूवी लेकर आ रहे हैं। आज प्रेस कांफ्रेंस करके इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
गुरमीत राम रहीम ने सिरसा के माही सिनेमा में हजारों डेरा प्रेमियों की मौजूदगी में मूवी का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च किया। मूवी का नाम है एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी 'एमएसजी द वारियर्स लॉयन हार्ट'।
विज्ञापन
3 of 6
राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
डेरा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 'एमएसजी द वारियर्स लॉयन हार्ट' हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तेलगू, तमिल व मलयालम भाषाओं में भारत सहित पूरे विश्व में रिलीज होगी। इसमें वे एक साथ 3 किरदारों में नजर आएंगे।
4 of 6
राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
राम रहीम ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने डायरेक्शन, एक्टिंग सहित फिल्म से निर्माण संबंधित 30 भूमिकाएं स्वयं निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सां ने किया है।
विज्ञापन
5 of 6
राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए राम रहीम ने बताया कि यह फिल्म ऐसे योद्धा की कहानी है जो बहनों और धरती मां की इज्जत बचाने के लिए एलीयन्स से लड़ता है। फिल्म करीब 300 साल पुराने राजपूत योद्धा की कहानी है।
राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
राम रहीम ने बताया कि फिल्म में कुछ वास्तविकता के अलावा काल्पनिकता का भी पुट है। फिल्म केवल 298 घंटे यानी 25 दिनों में पूरी हुई है। फिल्म में 2 गाने हैं। ट्रेलर रात को यू टयूब पर अपलोड कर दिया जाएगा।