डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत की तीसरी फिल्म 'MSG द वॉरियर-लॉयन हार्ट' जल्द रिलीज होने वाली है। उसमें कई अनोखी बातें हैं। देखिए, एक नजर।
विज्ञापन
2 of 5
राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को खुद डेरामुखी गुरमीत राम रहीम ने सिरसा के माही सिनेमा में हजारों डेरा प्रेमियों की मौजूदगी में लांच किया। फिल्म में डेरामुखी ने एक साथ 30 भूमिकाएं निभाईं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी की रीलिजिंग
डेरा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 'एमएसजी द वारियर्स लॉयन हार्ट' हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तेलगू, तमिल व मलयालम भाषाओं में भारत सहित पूरे विश्व में रिलीज होगी। इसमें वे एक साथ 3 किरदारों में नजर आएंगे।
4 of 5
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी की रीलिजिंग
फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए राम रहीम ने बताया कि यह फिल्म ऐसे योद्धा की कहानी है जो बहनों और धरती मां की इज्जत बचाने के लिए एलीयन्स से लड़ता है। फिल्म करीब 300 साल पुराने राजपूत योद्धा की कहानी है।
राम रहीम ने बताया कि फिल्म में कुछ वास्तविकता के अलावा काल्पनिकता का भी पुट है। फिल्म केवल 298 घंटे यानी 25 दिनों में पूरी हुई है। फिल्म में 2 गाने हैं। ट्रेलर को यू टयूब पर अपलोड कर दिया जाएगा। फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सां ने किया है।