'मैसेंजर ऑफ गॉड' याद हैं ना। इनकी बेटी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने हॉलीवुड स्टार जैकी चान की रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए आखिर क्या किया?
विज्ञापन
2 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
बात हो रही है, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां की। राम रहीम की आने वाली फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' में उनकी बेटी हनीप्रीत इंसान का भी रोल है। इस बारे में गुरमीत राम रहीम ने बताया कि हमारी बेटी हनीप्रीत इंसान ने एक्टिंग और फिल्म मेकिंग से संबंधित कुल 21 भूमिकाएं अदा की है, जोकि रिकॉर्ड है। राम रहीम के मुताबिक, उनकी बेटी ने हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
3 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम नई मूवी 'हिन्द का नापाक को जवाब' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज की जाएगी और इसे हिंदी के अलावा तमिल, मल्यालम, तेलगू और अंग्रेजी टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। राम रहीम ने 9 जनवरी को अपनी 5वीं मूवी का पोस्टर रिलीज किया था और 26 जनवरी को इसका ट्रेलर जारी किया था, जिसने रिकॉर्ड बनाया था वो भी सबसे ज्यादा व्यूवर्स का।
4 of 6
गुरमीत राम रहीम की एक्ट्रेस बेटी हनीप्रीत इंसां
फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन हनीप्रीत इंसां ने ही किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक नया नया संदेश देते भी नजर आएंगे। नवंबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई गई इस फिल्म की कहानी भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्म और जेहाद की भी स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास किया। यह भी माना जा रहा है कि स्ट्राइक पर उठे तमाम सवालों का जवाब इस फिल्म में होगा।
डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है। उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी हनीप्रीत को गोद लिया हुआ है। इनकी बड़ी बेटी चरणप्रीत कौर के हसबैंड का नाम डॉक्टर शान ए मीत इंसान जबकि छोटी बेटी अमरप्रीत के हसबैंड का नाम रूह ए मीत इंसान है। गुरमीत राम रहीम के बेटे जसमीत की शादी बठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी हुस्नमीत इंसान से हो रखी है।