फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, स्वर्ण मंदिर में केजरीवाल ने किस तरह से किया भूल पर पश्चाताप?

Wed, 20 Jul 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वर्ण मंदिर में सेवा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर स्थित दरबार साहिब में आज खास तरह की रौनक थी। कारण, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भूल पर पश्चाताप के लिए यहां पहुंचे थे। देखिए, तस्वीरों में पूरी रिपोर्ट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वर्ण मंदिर में सेवा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
स्वर्ण मंदिर में केजरीवाल करीब डेढ़ घंटा रुके। उन्होंने गुरु दरबार में अरदास भी की। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद कीर्तन भी सुना। उसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में बर्तन धोकर सेवा भी की।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वर्ण मंदिर में सेवा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल करीब एक घंटा तक लंगर हॉल में सेवा करते रहे। उन्होंने बर्तन धोए। इस मौके पर उनके साथ आशीष खेतान भी मौजूद रहे। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि यहां सेवा करके उन्हें मानसिक शांति मिली है।

4 of 5
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वर्ण मंदिर में सेवा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के साथ आशीष खेतान भी मौजूद रहे। उन्होंने भी गुरुद्वारे में सेवा की। गौरतलब है कि आशीष खेतान ने अनजाने में पार्टी के यूथ मैनिफेस्टो की तुलना गुरु ग्रंथ साहिब से कर दी थी। गुरुग्रंथ साहिब को लेकर खेतान के बयान से सिख समुदाय ने नाराज जताई, जिसके लिए वो पहले ही माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वर्ण मंदिर में सेवा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि यूथ मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान उनकी पार्टी की ओर से अनजाने में जो गलती हुई थी और भूल पर पश्चाताप के लिए ही उन्होंने दरबार में सेवा की है। हालांकि यहां गौरतलब ये भी है कि केजरीवाल ने सीधे तौर पर माफी नहीं मांगी, ब्लकि सेवा कर ये भाव जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें