फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के भक्तों को PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, देखिए फायदा उठाइए

Thu, 04 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
वैष्णो देवी
वैष्णो देवी जाने वालों और स्वर्ण मंदिर आने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। देखिए और जल्दी से फायदा उठा लीजिए।
विज्ञापन

2 of 6
अमृतसर एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध बैग
दरअसल, अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में नाइट लैंडिंग सोमवार रात से शुरू हो गई है। इसके साथ ही कई डोमेस्टिक एयरलाइन भी नाइट लैंडिंग के लिए नई उड़ाने शुरू करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
indigo - फोटो : indigo
इंडिगो एयरलाइन ने दिल्ली-अमृतसर-जम्मू और दिल्ली-अमृतसर के बीच नई उड़ाने शुरू करने का एलान किया है। अमृतसर एयरपोर्ट से जम्मू के लिए पहली बार सीधी फ्लाइट शुरू की गई है। ऐसे में दिल्ली से श्री हरमंदिर साहिब व वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए केंद्र सरकार ने यह तोहफा दिया है।

4 of 6
इंडिगो फ्लाइट
अतिसंवेदनशील हवाई अड्डों में शामिल अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा नाइट लैंडिंग के वजह से और बढ़ा दी गई है। इंडिगो की दिल्ली-अमृतसर-जम्मू की फ्लाइट दोपहर 1.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी। करीब 30 मिनट रुकने के बाद 1.55 बजे जम्मू के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
Indigo - फोटो : file photo
इसी तरह जम्मू से यह फ्लाइट 4.25 पर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। आधा घंटा रुकने के बाद 4.55 पर यह दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी तरह दिल्ली-अमृतसर के बीच इंडिगो की फ्लाइट रात 10.10 को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। तीस मिनट बाद यह फ्लाइट रात 10.40 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indigo - फोटो : indigo
गर्मियों के सीजन में दिल्ली-अमृतसर के बीच हवाई सेवा के लिए लोगों को वेटिंग करना पड़ता था। ऐसे में नाइट लैंडिंग से जहां लोगों की यात्रा सुखद व सुलभ होगी। सांसद गुरजीत सिंह औंजला कहते हैं कि अमृतसर से जम्मू के बीच सीधी उड़ान से पर्यटक बढ़ेंगे और व्यापार में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें