फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

Sun, 13 Dec 2015 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
फिल्म बाजीराव मस्तानी की प्रमोशन के सिलसिले में पंजाब आए स्टार रणवीर सिंह ने फिल्म के डायलॉग सुनाए तो फैंस सीटियां मारने लगे। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

2 of 8
इरोज इंटरनेशनल और संजय लीला भंसाली निर्मित बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, मिलिंद सोमन और तन्वी आकामी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

3 of 8
अमृतसर में एक मॉल में प्रमोशन करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका का हाथ पकड़ा और बोले, 'बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं'। दीपिका ने भी हंसते हुए इसका जवाब डायलॉग से ही दिया।

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

4 of 8
दीपिका ने डायलॉग सुनाया, जू तूफानी दरिया से बगावत कर जाए वो इश्क..., भरे दरबार में दुनिया से लड़ जाए वो इश्क.., हर जंग जीत पर दिल से हार जाए वो इश्क..., हो महबूब को देखे खुदा को भूल जाए वो इश्क...।
विज्ञापन

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

5 of 8
फिल्म के बारे में बताते हुए रणबीर सिंह और दीपिका कहते हैं कि संजय सर ने 12 साल पहले इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा था। उन्हें गर्व है तो ये फिल्म उन दोनों को मिली। ये फिल्म दोनों की अब तक आई फिल्मों में सबसे बेहतरीन फिल्म है।
विज्ञापन

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

6 of 8
काबिलेगौर है कि रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका ने अमृतसर और पटियाला में एक एफएम चैनल के स्टेशन को भी लांच किया। नये स्टेशन में श्रोताओं के लिए संगीत मस्ती और हंसी का नॉन स्टॉप स्रोत होंगे। इसमें बेहतरीन पंजाबी संगीत और जॉक सामग्री उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

7 of 8
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका की लव स्टोरी असल जिंदगी में 2013 में आई संजय लीला भंसाली की ही फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी। अपने रिलेशन के बारे में दोनों ने कभी खुल कर नहीं बोला, लेकिन दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब में बोले बाजीराव, मस्तानी से मोहब्बत की है..अय्याशी नहीं

8 of 8
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका रणवीर की दूसरी पत्नी के रोल में हैं। इसकी कहानी मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेम कथा पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा रणवीर की पहली पत्नी की भूमिका में हैं। दर्शक इस फिल्म को 18 दिसंबर को थिएटर में देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें