फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के लिए दो लोगों की हत्या, 6 'कातिल'

Sun, 13 Dec 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के मोगा जिले में एक लाख रुपये हासिल करने के लिए 2 लोगों की हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड में 6 लोग शामिल हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

एक लाख के लिए दो लोगों की हत्या, 6 'कातिल'

2 of 6
वारदात, लूटपाट के मामले में हुई। मारे गए दोनों लोग गांव नत्थूवाला जदीद में सहकारी सभा में चौकीदार थे। लुटेरों ने सहकारी सभा में सो रहे दो चौकीदारों की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इसके बाद वे कैश सेफ तोड़ कर ले गए। इसमें तकरीबन एक लाख रुपये की नगदी थी।
विज्ञापन

एक लाख के लिए दो लोगों की हत्या, 6 'कातिल'

3 of 6
घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख मुखविंदर सिंह भुल्लर, एसपी (आई) हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। थाना अजीतवाल प्रमुख जगतार सिंह ने बताया कि लगभग 6 लुटेरों ने आधी रात के बाद वारदात को अंजाम दिया है। डॉग स्कवाड के अलावा फिंगर प्रिंट माहिर भी मौके पर बुलाए गए।

एक लाख के लिए दो लोगों की हत्या, 6 'कातिल'

4 of 6
सुखदेव सिंह और दर्शन सिंह सहकारी सभा गांव नत्थूवाला जदीद में चौकीदार की ड्यूटी करते थे। वीरवार रात को दोनों चौकीदार सो रहे थे तो लगभग 6 लुटेरे सहकारी सभा की इमारत में दाखिल हुए। दोनों चौकीदारों की तेजधार हथियारों से हत्या करने बाद वे कैश सेफ (तिजोरी) तोड़कर ले गए।
विज्ञापन

एक लाख के लिए दो लोगों की हत्या, 6 'कातिल'

5 of 6
तिजोरी में तकरीबन एक लाख रुपये की नगदी थी। वारदात के बाद लुटेरे पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) सब डिवीजन दफ्तर में लूटपाट के लिए चले गए। वहां तैनात चौकीदार दर्शन सिंह गांव दुसांझ को भी तेजधार हथियारों से गंभीर रूप में घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख के लिए दो लोगों की हत्या, 6 'कातिल'

6 of 6
चौकीदार दर्शन सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस दफ्तर में लुटेरों ने कैश सेफ (तिजोरी) तोड़ दी, लेकिन इसमें कोई नगदी नहीं थी। पुलिस ने दर्शन सिंह के लड़के जसप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें