रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही थी। अचानक बड़ा धमाका हुआ और देखते ही देखते भयानक आग लग गई। जान बचाने के लिए यहां-वहां लोग भागने लगे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
पार्टी चल रही थी, अचानक धमाका हुआ और मच गई भगदड़...
2 of 5
हादसा पंचकूला के सेक्टर 9 स्थित एससीओ-328 के ऊज रेस्टोरेंट-कम-बार में हुआ। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयानक थी कि धुआं पहली मंजिल पर स्थित द माइक्रोब्रेवरी और ग्राउंड फ्लोर स्थित केएफसी में भी पहुंच गया।
विज्ञापन
पार्टी चल रही थी, अचानक धमाका हुआ और मच गई भगदड़...
3 of 5
आग को देखते ही इमारत में भगदढ़ मच गई। आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला गया। फायर बिग्रेड को बुलाया गया। बड़े हादसे की आशंका से पूरी मार्केट खाली करा दी गई।
पार्टी चल रही थी, अचानक धमाका हुआ और मच गई भगदड़...
4 of 5
फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए पहली और दूसरी मंजिल के फ्रंट में लगे शीशे तोड़ने पड़े। आग की वजह से यहां फर्नीचर जल गया। ऊज की छत पर कई एसी यूनिट और अन्य सामान रखा था। आग ऊपर पहुंच जाती तो यह हादसा बड़ा हो सकता था।
पार्टी चल रही थी, अचानक धमाका हुआ और मच गई भगदड़...
5 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेकेंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट-कम-बार में स्पार्किंग हुई। इसके साथ ही यहां धुआं भरने लगा। पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। सेक्टर नौ मार्केट की पूरी पार्किंग खाली करवाई गई। संडे को छुट्टी होने से यहां काफी भीड़ थी।