फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितनी मासूम थी लेडी डॉक्टर, उतनी दर्दनाक मौत

Tue, 09 Jun 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के मोहाली के फेज-1 स्थित इंडस अस्पताल की एक लेडी डॉक्टर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बैड से एक इंजेक्शन सिरिंज और बालों का गुच्छा मिला है। घर का दरवाजा भी खुला था। सूचना मिलने पर पहुंची मां ने इसे हत्या बताया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली यशुमति शर्मा (28) इस घर में किराये पर अकेली रहती थीं।
विज्ञापन

जितनी मासूम थी लेडी डॉक्टर, उतनी दर्दनाक मौत

2 of 6
वह करीब ढाई साल से यहां रह रही थीं और इंडस अस्पताल में गाइनोकोलोजिस्ट को-ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थीं। इसके अलावा शाम को एक प्राइवेट क्लीनिक में भी काम करती थीं। सोमवार सुबह आठ बजे यशुमति की सहेली प्रतिभा ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इस पर प्रतिभा सीधे उसके घर पहुंची तो देखा कि वह बेड पर बेसुध पड़ी थी।

विज्ञापन

जितनी मासूम थी लेडी डॉक्टर, उतनी दर्दनाक मौत

3 of 6
यशुमति के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रतिभा ने इसकी सूचना इंडस अस्पताल को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसपी सिटी-1 आशीष कपूर, डीएसपी सिटी-1 आलम विजय समेत कई अधिकारी पहुंचे।

जितनी मासूम थी लेडी डॉक्टर, उतनी दर्दनाक मौत

4 of 6
पुलिस ने शव को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंडी से पहुंचीं यशुमति की मां भावना ने बताया कि कमरे से बालों का गुच्छा और शराब की खाली बोतल मिली है। यह हत्या का मामला है। उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। यशुमति की दोस्त प्रतिभा ने बताया कि उसकी और यशुमति की आखिरी बार रविवार रात हुई थी। उस समय भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह काफी परेशान थी।

विज्ञापन

जितनी मासूम थी लेडी डॉक्टर, उतनी दर्दनाक मौत

5 of 6
प्रतिभा ने बताया कि उसने उसे निराश न होने की सलाह दी थी। वहीं एक पड़ोसी महिला ने बताया कि रविवार को पांच बजे वह सैलून भी गई थी। यशुमति के पिता मास्टर मोरध्वज शास्त्री ने बताया कि घर में वह सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई हैं। वह पढ़ने में काफी होशियार थी। उसने बंगलुरू से बीएएमएस की पढ़ाई पूरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी मासूम थी लेडी डॉक्टर, उतनी दर्दनाक मौत

6 of 6
परिजनों ने बताया कि यशुमति अपने घरवालों को पूरा ध्यान रखती थी। उसने कुछ समय पहले ही बीस हजार रुपये घर भेजे थे। वह अक्सर परिवार वालों से बातचीत करती रही थी। आशीष कपूर, एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामला सुसाइड का है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें