फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में फंसे पंजाबी गायक मास्टर सलीम, फैन से पैर धुलवाकर पानी पिलाया

Wed, 10 Jan 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Master Saleem Viral Video
पंजाबी गायक मास्टर सलीम का अपने एक शागिर्द से थाली में पैर धुलवाकर पानी पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Master Saleem Viral Video
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स पंजाबी गायक मास्टर सलीम के हाथ-पैर धोकर उस पानी को पी लेता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
Master Saleem Viral Video
वहीं कुछ लोग कमेंट्स कर मास्टर सलीम को बुरा-भला कह रहे है। आखिरकार मास्टर सलीम को एक वीडियो जारी कर सफाई देनी पड़ी कि वह खुद नहीं चाहते थे कि उनका शागिर्द उनके पैर धोकर पानी पी जाए। वह इससे काफी आहत हैं।

4 of 7
Master Saleem Viral Video
मास्टर सलीम ने इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। गुस्से भरे कमेंट्स का दौर जारी रहा। हुआ कुछ ऐसा, मास्टर सलीम उस समय काफी हंसी मखौल करते हैं जबकि एक लड़का स्टील की थाल में उनके पैर रखकर धोता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Master Saleem Viral Video
उसके बाद तौलिए से पैर साफ करता है। इस दौरान मास्टर सलीम लड़के का नाम पूछते हैं तो पास खड़े लोग बताते हैं कि इसका नाम राजवीर उर्फ नीटा है। इसके बाद युवक थाल का पानी पी जाता है। आसपास के लोग कहने लगते हैं कि अब इसका नाम नीटा सलीम हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
Master Saleem Viral Video
यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड क्या हुआ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कमेंट्स के अलावा मास्टर सलीम पर निजी हमले शुरू हो गए। जवाब में मास्टर सलीम ने एक वीडियो बनाकर अपलोड किया कि उनकी पैर धोकर पानी पिलाने की कोई मंशा नहीं थी। वह तो खुद लड़के को रोक रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Master Saleem Viral Video
मास्टर सलीम का कहना है कि यह वीडियो गुरु पूर्णिमा वाले दिन किसी ने मोबाइल पर बना लिया। इसे अब वायरल किया गया है। नीटा ने शिष्य होने के नाते गुरु पूर्णिमा के दिन आशीर्वाद लिया था। वह खुद उसको पैर धोने और पानी पीने से रोकते रहे लेकिन वह नहीं माना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें