चाहे कुश्ती का मैदान हो या अभिनय का, 53 इंच की छाती वाला ये शख्स जिंदगी में कभी नही हारा। जन्मदिन के मौके पर पढ़िए खास बातें।
विज्ञापन
2 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए पहलवानो के पहलवान दारा सिंह ने अपने समय के बड़े-बड़े पहलवानों को अखाड़े की धूल चटाई थी। उस समय के भारतीय रेस्लर्स में सबसे बढ़िया बॉडी वाले दारा सिंह की लंबाई 6 फीट 2 इंच थी और चेस्ट 53 इंच की थी।
विज्ञापन
3 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
लंबी चौड़ी बॉडी होने की वजह से उन्हें रेस्लिंग में हाथ आजमाने को कहा जाता था। जिसकी शुरुआत उन्होंने मेलों और बाजारों में छोटी-छोटी फाइट्स से की थी। रुस्तम-ए-हिन्द दारा सिंह को रेसलिंग के इतिहास में कई मुकाबलों के लिए याद किया जाता रहेगा।
4 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
आप को विश्वास नही होगा लेकिन दारा सिंह ने एक मुकाबले में अपने से कहीं ज्यादा वजनी 200 किलो के ऑस्ट्रेलिया के किंग कांग को पहले तो रिंग में पटखनी दी और फिर उन्हें उठाकर रिंग के बाहर ही फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
दारा सिंह अपनी जिंदगी में कोई मैच नही हारे। महाबली के नाम से मशहूर दारा सिंह कुश्ती में कभी ना हारने वाले चैम्पियन्स के भी चैम्पियन हैं। 1968 की वर्ल्ड चैम्पियन शिप के साथ ही उन्होंने कुश्ती में हमेशा जीत हासिल की।
विज्ञापन
6 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
कुश्ती के बाद दारा सिंह ने हिंदी सिनेमा में भी अपनी किस्तम को आजमाया और दारा सिंह की इंट्री पहली फ़िल्म ‘संगदिल’ 1952 में रिलीज़ हुई, इस फिल्म में एक्टर दिलीप कुमार और मधुबाला थे।
विज्ञापन
7 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
दारा सिंह की बतौर हीरो पहली फ़िल्म थी ‘जग्गा डाकू’, जिसके बाद वो बॉलीवुड के पहले एक्शन हीरो के तौर पर छा गए। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम क्या और लोगो ने बेहद प्यार और सम्मान दिया।
8 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
फिल्म जब वी मेट में वो आखरी बार करीना कपूर के दादा जी के रूप में नजर आये थे। 1996 में उन्हें रेसलिंग आबजर्व न्यूजलेटर में हाल आफ फेम चुना गया।
9 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
दारा सिंह ने कई वर्ल्ड क्लास चैम्पियन्स के खिलाफ कुश्ती लड़ी। जिसमें जेबियोस्को और लू टीज की हार भी शामिल है। उन्होंने रूस्तमे हिंद के साथ रूस्तमें पंजाब सारीखे कई नामों से नवाजा गया।
10 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
1970 में दारा सिंह ने पहली फिल्म डॉयरेक्ट की जिसका नाम नाकन दुखिया सब संसार था। फिल्म एक ब्लाकबास्टर हिट साबित हुई।
11 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
पहली बार दारा सिंह ने फिल्म बजरंग बली में हनुमान जी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने टीवी स्क्रीन पर भी धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था।
12 of 13
दारा सिंह के जीवन की खास बातें
दारा सिंह ने रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाया तो उसके बाद लोग कहने लगे की आज हनुमान होते बिल्कुल उनकी कदकाठी आप की तरह होती। आज भले ही दारा सिंह हमारे बीच नही है लेकिन आज भी करोड़ो हिन्दुस्तानियों के दिलों में उनका राज है।
रेसलर से एक्टिंग में आने वाले दारा सिंह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा सर्च होने वाले टॉपिक में से एक हैं। मुंबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद दारा सिंह की मृत्यु हो गई थी।