आमिर खान की फिल्म दंगल को लेकर महावीर फोगाट ने बड़ा खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खुलासे में टीम इंडिया के कप्तान धोनी का भी जिक्र है। अपनी बेटियों को ट्रेनिंग देने के लिए जब बीड़ा उठाया, तब क्या कुछ नहीं सहा। माता-पिता तक का विरोध, लोगों की बातें सुनीं। मगर इन सबकी परवाह किए बिना मैं मिशन में जुटा रहा। यह कहना है पहलवान महावीर फोगाट का। वह पत्नी दया कौर, दो बेटियों रितू और संगीता के साथ प्रेस क्लब में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी परवाह नहीं की कि कौन क्या बोल रहा है और नतीजा सबके सामने हैं। उनकी चार और भाई की दो बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं, इनमें बबीता तो ओलंपिक में देश की नुमाइंदगी कर चुकी है।
विज्ञापन
2 of 6
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खुद पर बनी फिल्म दंगल में उनका प्रमुख रोल निभा रहे अभिनेता आमिर खान के बारे में खुलकर बातचीत की। उनसे जब यह पूछा गया कि फिल्म की शूटिंग हरियाणा की बजाए बाहर की गई तो इस पर उन्होंने बताया कि आमिर का कहना था कि यहां पर शूटिंग के दौरान पब्लिक अधिक पहुंच जाती है। महावीर फोगाट का मानना था कि यह बात बिल्कुल सच्ची है।
विज्ञापन
3 of 6
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
आज वो देश की बेटियां
फोगाट के अनुसार वर्ल्ड में महिला रेसलिंग में भारत का नाम रौशन करने वाली पहले मेरी बेटियां कहलाती थीं, लेकिन अब वह देश की बेटियों के नाम से पहचान बना चुकी हैं। महावीर का कहना है कि वह चाहते हैं कि केवल उनकी लड़कियां ही नहीं, हर घर की बेटी देश का नाम रौशन करे। इस दिशा में उन्होंने अपने भाई की दो बेटियों विग्नेश और प्रियंका को मुकाम दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी
4 of 6
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
आज माता-पिता खुद बेटियों को ट्रेनिंग के लिए लाते हैं
फोगाट बताते हैं कि वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से हरियाणा में महिला कुश्ती में काफी बदलाव आया है। उनके अनुसार हरियाणा में पहले कुश्ती के कम अखाड़े थे, लेकिन अब काफी संख्या में अखाड़े बन चुके हैं। अब माता-पिता खुद अपनी बेटियों को लेकर ट्रेनिंग दिलाने के लिए आते हैं। उनके पास 20-25 लड़कियां ट्रेनिंग लेती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत
महावीर फोगाट ने कहा कि ओलंपिक में मेडल लेने के लिए कड़े अनुशासन और मेहनत की जरूरत है, जिसके लिए वह अभी से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2020 ओलंपिक में उनकी मेहनत मेडल जीतने के तौर पर रंग लेकर आएगी।
धौनी तो समझदार था
वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित फिल्म में उनके पैसे लेने के संबंध में जब पूछा गया कि आपने अपने पर बनाई फिल्म दंगल के लिए पैसे की डिमांड की तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि धौनी तो समझदार था, मैं इतना समझदार नहीं हूं। फिल्म के सवाल उनका कहना था कि आमिर खान से उनकी मुलाकात में एक दो बैठक पर चर्चा हुई थी, जिसमें उनसे पूछा था कि वह उनके जीवन पर फिल्म बनाना चाहते हैं, उन्हें कोई आपत्ति तो नहीं है।