फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: खतरनाक 'स्टंट' का लाइव खेल, युवाओं ने दिखाए ऐसे-ऐसे करतब, देखते ही रह गए लोग

Mon, 10 Dec 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
खतरनाक स्टंट
कई घंटे 'मौत' का लाइव खेला चला और युवाओं ने हंसते-हंसते ऐसे करतब दिखाए कि लोगों के मुंह खुले रह गए। तस्वीरों में देखिए और जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 5
खतरनाक स्टंट
चंडीगढ़ लेक क्लब में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल -2018 अपनी अमिट छाप छोड़ता हुआ समाप्त हो गया। इस फेस्टिवल के तीन दिनों के दौरान फूड कोर्ट और मार्शल आर्ट के प्रदर्शन, ऑपरेशन विजय से संबधित हथियारों की प्रदर्शनी, मिलिट्री आर्ट एंड फोटोग्राफी प्रदर्शनी के अलावा कलैरियन कॉल थियेटर में सैन्य मसलों पर विचार विमर्श ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

3 of 5
खतरनाक स्टंट
फेस्टिवल के दौरान फूड कोर्ट में पंजाबी, राजस्थानी, दक्षिण भारतीय, कॉन्टीनेंटल के अलावा आज के समय के फास्ट फूड के लगे काउंटरों पर लागों की काफी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर चितकारा यूनिवर्सिटी और होशियारपुर के फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए स्वादिष्ट पकवानों ने सबका मन मोह लिया।

4 of 5
खतरनाक स्टंट
खास बात यह रही कि भारतीय सेना की अलग-अलग रेजीमेंट की ओर से दिखाई गई मार्शल आर्ट जैसे कि गतका, फिलीपीन मार्शल आर्ट और खुखरी नाच और इसके अलावा भंगड़ा का भी लोगों ने खूब आनंद लिया। कलैरियन कॉल थियेटर भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जहां कई सैन्य मसलों पर विचार विमर्श किया गया। इसमें कारगिल की जंग के दौरान भारतीय सेना द्वारा टाइगर हिल और राजा पिकेट पर कब्जा करना प्रमुख विषय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतरनाक स्टंट
करगिल की जंग के दौरान ही भारतीय वायु सेना द्वारा दिखाए गए बहादुरी के कारनामों की चर्चा की गई। लोग करगिल जंग के दौरान टाइगर हिल की जीत के 8 सिख रेजीमेंट की बहादुरी के किस्सों और हथियारों के प्रदर्शन से भी बहुत आकर्षित हुए। इस फेस्ट में शिरकत करने वाले लोगों ने कई हथियारों, प्रदर्शनियों में विशेष रुचि दिखाई जैसे कि मोर्टार, एमएमजी, लेजर रेंज रडार, ड्रैगनोट स्नाइपर राइफल जिनका भारतीय फौज ने करगिल जंग के दौरान दुश्मन को हराने में इस्तेमाल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें