फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP कल्चर जब मासूम बच्ची की जान का दुश्मन बना, तो लोगों ने सिखाया सबक

Fri, 07 Apr 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 5
VIP कल्चर जब मासूम बच्ची की जान का दुश्मन बना
भारत में जान से बड़ी आन है। इसका जीता जागता उदाहरण देखिए, एम्बुलेंस में मासूम बच्ची तड़पती रही और वीआईपी के चक्कर में पुलिस ने रास्ता रोके रखा।
विज्ञापन

2 of 5
VIP कल्चर जब मासूम बच्ची की जान का दुश्मन बना
बस फिर क्या था, लोगों ने उन्हें सबक​ सिखा दिया। सारा मामला देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने मामले की वीडियो बना ली। साथ ही पुलिस वालों का विरोध करना कर दिया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस वालों ने एंबुलेंस को जाने दिया। ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया कि 20 मिनट की देरी होने के बावजूद बच्ची समय से अस्पताल पहुंच गई। ब्ली​डिंग ज्यादा दी, देर हो जाती तो बच्ची की जान चली जाती।
विज्ञापन

3 of 5
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना
घटना एक अप्रैल की दिल्ली की है। 1 अप्रैल को वीआइपी मूवमेंट था। रिंग रोड पर राजघाट तक पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। वहीं कैंसर पीड़िता बच्ची हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली है। अमर उजाला पत्रकार ने जब बच्ची के पिता से बात की तो उन्हें पूरा वाकया बताया। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

4 of 5
VIP कल्चर जब मासूम बच्ची की जान का दुश्मन बना
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव बंदेपुर की ढ़ाई साल की बच्ची वर्षा कैंसर पीड़िता है। बीती 1 अप्रैल को सोनीपत से उसे फरीदाबाद एशियन अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। सोनीपत से एंबुलेंस चालक ओमप्रकाश उसे दिल्ली लेकर जा रहे थे। ओमप्रकाश ने बताया कि जैसे ही उनकी गाड़ी आईटीओ पर पहुंची तो दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
VIP कल्चर जब मासूम बच्ची की जान का दुश्मन बना
ओमप्रकाश ने पुलिस वालों को एंबुलेंस को जोने देने के लिए कहा, लेकिन पुलिस वालों कउनका कहना था कि कोई वीआईपी गुजरने वाला है, इसलिए आगे गाड़िया नहीं जाने दी जा रही। पहले तो पुलिसकर्मी एंबुलेंस को निकालने के लिए मान गए, लेकिन फिर जाने नहीं दिया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस का विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें