पॉप गायक दलेर मेहंदी का एक और नया सच सामने आया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। शायद ही यह मामला कभी सामने आया हो।
विज्ञापन
2 of 7
दलेर मेंहदी
दलेर मेहंदी विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी तो करता था, साथ ही पासपोर्ट लौटाने के लिए भी उनसे मोटी रकम वसूलता था। सूबे के विभिन्न शहरों के 31 लोगों के साथ दलेर ने करीब दो करोड़ की धोखाधड़ी की है। यही नहीं वह फर्जी आईडी देकर विदेश जाने के इच्छुक लोगों से लाखों लेकर अपने म्यूजिकल ग्रुप का सदस्य बना लेता था, फिर उन्हें गैरकानूनी ढंग से टूर के बहाने विदेश ले जाता था।
विज्ञापन
3 of 7
दलेर मेंहदी
इनमें से कई लोग तो बेहद बुरी हालत में पंजाब लौट सके हैं। इनमें से दलेर किसी को चिमटा बजाने वाला, किसी को ड्रम बजाने वाला तो किसी को ढोल बनाने वाला बनाकर ले गया था। वहीं वह लोग यह सब नहीं बजा पाते थे। शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह निवासी गांव बलवेड़ा जिला पटियाला ने खास बातचीत बताया कि उसने तय सौदे के 13 लाख में से दलेर मेहंदी और अन्य आरोपियों को एडवांस में तीन लाख रुपये दे दिए।
4 of 7
दलेर मेहंदी
- फोटो : अमर उजाला
बाकी के 10 लाख कनाडा का वीजा मिलने के बाद देने थे। कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने उसे वीजा की फोटो कॉपी दिखाकर बाकी के 10 लाख रुपये भी ले लिए। वहीं जब उसे पैसे लेकर भी विदेश न भेजा, तो वह दलेर के पास दिल्ली अपना पासपोर्ट लेने गया। शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह के मुताबिक दलेर ने उससे पासपोर्ट वापस करने के लिए पांच लाख और मांगे थे। पैसे न देने पर उसे पासपोर्ट नहीं लौटाया था।
विज्ञापन
5 of 7
दलेर मेंहदी
सरकारी वकील रमन मान के मुताबिक पुलिस के पास शिकायत करने वाले कुछ युवाओं ने बयान दिया था कि दलेर ने उनसे लाखों रुपये लेकर उन्हें अपने म्यूजिकल ग्रुप का फर्जी आईडी दे सदस्य बना लिया और गैरकानूनी ढंग से बैंकाक ले गया। वहीं उन्हें कनाडा जाना था। बैंकाक में ही उन युवकों को छोड़कर दलेर अपने ग्रुप साथ वापस आ गया। यह युवक बेहद मुश्किल से बाद में वापस पंजाब लौट पाए थे।
विज्ञापन
6 of 7
दलेर मेंहदी
आरोप यह भी हैं कि दोनों मेहंदी भाई साल 1998 और 1999 में दो ट्रिप यूएस ले गए थे, जिनके 10 सदस्य गैरकानूनी ढंग से वहीं छोड़ दिए गए थे। इसके अलावा दलेर मेहंदी एक अभिनेत्री के साथ यूएस ट्रूप दौरान तीन लड़कियों को गैरकानूनी ढंग से सेन फ्रांसिस्को छोड़ आया था। दोनों मेहंदी भाई एक अन्य ट्रूप अक्तूबर 1999 में यूएस ले गए थे। इस दौरान न्यू जर्सी में तीन युवकों को गैरकानूनी ढंग से छोड़ा गया था।
सरकारी वकील के मुताबिक दलेर मेहंदी व केस के अन्य आरोपियों ने एक करोड़ 92 लाख की धोखाधड़ी की है। किसी से 12 लाख, तो किसी 17 लाख, तो किसी से 13 लाख रुपये लिए गए हैं। बता दें कि दलेर मेहंदी का असली नाम दलेर सिंह है। 1991 में उसने अपना म्यूजिकल ग्रुप बनाया था, लेकिन शुरुआती सालों में संगीत के क्षेत्र में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाया। इस बीच साल 1998 में बोलो ता रा रा एलबम से दलेर मेहंदी ने कमाल कर दिया था।