क्या कभी सुना है कि बकरा दूध देता है। जी हां सुनने में जरूर अजीब लग सकता है, लेकिन यह सचाई है। यकीं न हो तो देखिए
विज्ञापन
2 of 5
दूध देने वाले बकरे पर सब फिदा
- फोटो : अमर उजाला
चप्पड़चिड़ी में शुरू हुए पशु धन मेले में ऐसा ही एक बकरा सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर कोई इस बकरे की झलक पाने के लिए बेताब है। वहीं, कई लोगों ने बकरे को मोबाइल में कैद किया। साथ ही बकरे संग सेल्फी के लिए भी होड़ लगी रही। बकरे के मालिक गोलू ने बताया कि कुराली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दूध देने वाले बकरे पर सब फिदा
- फोटो : अमर उजाला
गोलू ने बताया कि यह बकरा दूध देता है। इसके चलते ही उन्होंने इसे डेढ़ लाख में खरीदा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में यह दूध देने वाला अपनी तरह का पहला बकरा है। उन्होंने इसे पहली बार प्रतियोगिता में उतारा है।
4 of 5
दूध देने वाले बकरे पर सब फिदा
- फोटो : अमर उजाला
लोगों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब प्रोग्राम शुरू हुआ तो इस बकरे को मंच पर भी पेश किया गया था। जिसे वहां पर आए मेहमानों ने खूब पसंद किया। उन्होंने बताया कि इसे चने, गेहूं, मक्की समेत कई चीजें पसंद हैं।
जिक्रयोग है कि 2001 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में और अगस्त 2005 में जम्मू कठूआ में दूध देने वाले बकरे का मामला सामने आया था। वहीं, ताजा मामला 2009 में राजस्थान के झुंझुनू में सामने आया था। पशु विशेषज्ञों के अनुसार यह मामला कोई चमत्कार नहीं, बल्कि चुनिंदा बकरों में एक खास प्रकार के विकार के कारण ऐसा होता है।