पेट्रोल और डीजल के रेट अब हर रोज बदलेंगे। ऐसे में एक नंबर पर एसएमएस भेजिए और घर बैठे ही पेट्रोल डीजल के रेट पाएं।
विज्ञापन
2 of 6
देखिए पेट्रोल पंप पर कैसे होती है तेल की चोरी
अब इंटरनेशनल मार्केट में ईंधन के दामों में आया बदलाव ग्राहकों तक रोजाना पहुंचेगा। ईंधन के दामों का यह अपडेट चंडीगढ़ के सभी पेट्रोल पंपों पर डिस्प्ले होगा। रेट्स के डिस्प्ले के लिए चंडीगढ़ के 19 पेट्रोल पंप पर एलईडी लगवा दी गईं है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
ईंधन के दामों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मार्केट के मूल्यों के अनुसार बदलेंगे। अब तक हर महीने की 15 और 30 तारीख को ईंधन के दामों में बदलाव होता था। यह बदलाव क्रूड के मूल्यों और करेंसी एक्सचेंज रेट्स के आधार पर होता था। चंडीगढ़ में 41 पेट्रोल पंप हैं।
4 of 6
पेट्रोल
- फोटो : amar ujala
ईंधन के दामों के परिवर्तन का यह प्रोजेक्ट इंडियन आयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम का है। इसके अंतर्गत सभी पेट्रोल पंप रेट डिस्प्ले के लिए एलईडी लगवा रहे हैं। प्रोजेक्ट की शुरुआत इंडियन आयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल में एक मई से हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
petrol pump
आईओसी के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना रेट आठ बजे से 12 बजे तक बदले जाएंगे। जो उपभोक्ता अपने फोन पर ईंधन के रेट का अपडेट चाहते हैं वे इसे एक मैसेज से हासिल कर सकते हैं।
इसके लिए 9224992249 आरएसपी और रिटेल आउटलेट का सिक्स डिजिट का कोड टाइप करके भेजना होगा। एक अधिकारी के अनुसार ईंधन के दामों में यह उतार चढ़ाव पांच से दस पैसे के बीच होगा।