अपनी दबंगई के लिए मशहूर मेयर पूनम शर्मा अब एक नए अंदाज में नजर आईं। इस बार उन्होंने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। देखिए दिलचस्प तस्वीरें।
विज्ञापन
PHOTOS: ट्रैक्टर में डाल गियर, देखिए कैसे चलीं 'दबंग' मेयर
2 of 8
हुआ यूं कि चंडीगढ़ की मेयर पूनम शर्मा ने मलोया गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर सफाई अभियान चलाया। वे खुद ट्रैक्टर चलाकर गांव तक पहुंची और सफाई अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन
PHOTOS: ट्रैक्टर में डाल गियर, देखिए कैसे चलीं 'दबंग' मेयर
3 of 8
इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में महिला समर्थक और गांव की महिलाएं ट्रैक्टर पर बैठी नजर आई। जैसे ही मेयर पहुंची, उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। ऐसा करके मेयर ने खूब वाहवाही लूटी।
PHOTOS: ट्रैक्टर में डाल गियर, देखिए कैसे चलीं 'दबंग' मेयर
4 of 8
इस कारनामे को लेकर मेयर पूनम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस जगह पर पार्क बनना था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था। तो सोचा क्यों न मैं ही इसे पार्क बना दूं। बस उठाया ट्रक और निकल पड़ी मिशन पर।
विज्ञापन
PHOTOS: ट्रैक्टर में डाल गियर, देखिए कैसे चलीं 'दबंग' मेयर
5 of 8
बता दें कि पूनम शर्मा अपनी दबंगई को लेकर मशहूर हैं। इससे पहले वे चंडीगढ़ की सड़कों पर बुलेट दौड़ाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने एक जुआघर में छापा मार कर जुआ खिलाने वाले लोंगो को पकड़ा था। उनकी जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
PHOTOS: ट्रैक्टर में डाल गियर, देखिए कैसे चलीं 'दबंग' मेयर
6 of 8
पूनम शर्मा बताती हैं कि अगर उनके घर में माली नहीं आए, तो वह खुद गार्डन में कस्सी चलाने और घर की सफाई करने में कभी संकोच नहीं करती हैं। मेयर आज के दौर की आत्मविश्वास से भरी युवती की तरह निसंकोच ट्रैक्टर, ओपन जीप और गाड़ी खुद ड्राइव कर सकती हैं।
विज्ञापन
PHOTOS: ट्रैक्टर में डाल गियर, देखिए कैसे चलीं 'दबंग' मेयर
7 of 8
वैसे मेयर पूनम शर्मा की दबंगई आज से 12 साल पहले ही नजर आ गई थी जब उन्होंने प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए जनता के हित में पंजाब यूनिवर्सिटी से धनास के बीच जंगल के रास्ते पर नई सड़क बनवाई थीं। प्रशासन इस पर राजी नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने दम पर ये सड़क बनवा दी।
PHOTOS: ट्रैक्टर में डाल गियर, देखिए कैसे चलीं 'दबंग' मेयर
8 of 8
पेशे से वकील पूनम शर्मा एक बेहतरीन राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ कुशल गृहणी भी हैं। वे घर में परिवार के अन्य सदस्यों के लिए नॉनवेज की भी ढेरों डिश वह मिनटों में तैयार कर देती हैं। वे आम महिलाओं की दिक्कतों को बेहतर तरीके से समझती हैं।