फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

Thu, 18 Feb 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
फैक्ट्री में सिलेंडर भरते समय ब्लॉस्ट होने से जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिजनों और कर्मचारियों से पुलिस की जमकर झड़प हुई। तस्वीरें में हादसे की पूरी खबर।
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

2 of 7
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित फैक्ट्री में बुधवार को सिलेंडर भरते समय ब्लॉस्ट होने से एक कर्मचारी की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद गुस्साए परिजनों और कर्मचारियों से पुलिस की जमकर झड़प हुई। बाद में पुलिस बल ने किसी तरह से मामले पर काबू पाया और शव को पीसीआर से अस्पताल भेजा। मरने वाले की पहचान मोंटी (34) के रूप मे हुई है।
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

3 of 7
घायलों की पहचान देवेंदर और लालमुनि के रूप में हुई है। तीनों इंडस्ट्रियल एरिया में किराए पर रहते हैं। वैसे मूलरूप से तीनों बिहार के रहने वाले हैं। मृतक कर्मचारी के छोटे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मोंटी फेज-1 स्थित फैक्ट्री सुपर एजेंसी में काम करता था। उनकी दिन में नौ बजे से छह बजे तक की ड्यूटी होती थी। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे उसका भाई सिलेंडर भर रहा था। इस दौरान उसके साथ दो अन्य कर्मचारी देवेंदर और लालमुनी मौजूद थे। भरते समय सिलेंडर अचानक फट गया।

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

4 of 7
मौके पर ही उसके भाई की मौत हो गई और दूसरे दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के बाद मृतक के परिजन, फैक्ट्री के कर्मचारी और मोहल्ले के लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। वे पुलिस द्वारा शव उठाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कार्रवाई से पहले पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

5 of 7
उन्होंने शव उठाने का जमकर विरोध किया। पुलिस कर्मियों ने शव निकालने के  लिए जैसे ही गेट खोला, वहां मौजूद लोगों ने तेजी से फैक्टरी में घुसने की कोशिश की। इस वजह से पुलिस और लोगों में जमकर धक्कामुक्की हुई। इसके बाद एएसपी ईस्ट गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई। इसके बाद एएसपी ईस्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पहले उन्होंने फैक्ट्री गेट के बाहर रस्सी से घेराबंदी की। पुलिस ने विरोध करने वालों की ओर डंडे भी लहराए।

विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

6 of 7
धर्मेंद्र ने बताया कि मोंटी, वह और सुरेश तीन भाई हैं। तीनों इसी फैक्टरी में काम करते थे। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में सिलेंडर भरते समय उन्हें कोई भी सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं कराई जाती। हादसे में बचकर निकले गनेश नाम के कर्मचारी की गुस्साए लोगों ने पिटाई कर दी। धमेंद्र का आरोप था कि गनेश पैसे की लालच में गोलमोल बयान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट से स्टाफ कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर, बवाल

7 of 7
एएसपी ईस्ट गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सिलेंडर फटना सामने आया है। घटना में एक की मौत और दो घायल हुए है। इसके बाद पुलिस ने फैक्टरी के दो मालिकों पर केस दर्ज कर लिया है। पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें