ब्लड बैंक सोसाइटी के गोल्डन जुबली ईयर पर शनिवार को पीजीआई से साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई। रैली को हरी झंडी पीजीआई के डायरेक्टर वाइके चावला, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. अनिल कुमार गुप्ता व अन्य लोगों ने दिखाई। सोसाइटी की जनरल सेक्रेटरी निती सरीन ने बताया कि यह रैली थैलीसीमिया व एमिच्योर साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ मिलकर निकाली गई थी। यह रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर करीब 14 किलोमीटर तक गई।