आज डेरामुखी पर फैसला आएगा। हर मिनट पंचकूला में लोग बढ़ते जा रहे है। हरियाणा के 2 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
2 of 8
Ram Rahim Rape case verdict
पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में शुक्रवार को डेरा मुखी गुरमीत सिंह राम रहीम की होने वाली पेशी को लेकर माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
3 of 8
Ram Rahim Rape case verdict
जानकारी के अनुसार, पंचकूला जाने के लिए डेरा प्रेमी डेराबस्सी के रास्ते से जीरकपुर, रामगढ़ या बरवाला की ओर से जा रहे है। इस कारण यहां पुलिस ने चौकसी के विशेष प्रबंध करते हुए हर वाहन की जांच कर रही है। पुलिस ने शहर में दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर चौकसी रखी हुई है।
4 of 8
Ram Rahim sexual harassment case
वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय डेरा प्रेमियों के मुखियों से बात कर शांति बनाए रखने की अपील की। इसमें उन्होंने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। साथ ही होटलों को बिना पुलिस को सूचित किए किसी को भी कमरा देने से मना किया गया है। शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की टीमें हरेक समय गश्त कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
Panchkula News
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह बैंस ने कहा कि जिला मोहाली सहित पूरी पुलिस फोर्स ने जीरकपुर फोकस कर रखा है। जीरकपुर में पूरे सुरक्षा के प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे प्रबंध हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Ram Rahim Rape case verdict
सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉक्टर संगीता जैन ने बताया कि सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टर वीरवार से 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। वह खुद भी आज अस्पताल में ही रहेंगी। इसके अलावा सिविल अस्पताल में दो एंबुलेंस 24 घंटे व एक एंबुलेंस जीरकपुर बस स्टैंड में खड़ी की गई है।
विज्ञापन
7 of 8
Ram Rahim Rape case verdict
सब डिवीजन के तहत आने वाले जीरकपुर के ढकोली, डेराबस्सी सिविल अस्पताल व लालड़ू के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों का प्रबंध, तीन निजी अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति में प्रबंध किए गए हैं। डॉक्टरों के अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ को भी अस्पताल व फील्ड में तैनात किया गया है।
एसडीएम कार्यालय को बनाया कंट्रोल रूम
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दफ्तर को कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां 24 घंटे हेल्पलाइन डेस्क काम करेगी। इसके तहत कार्यालय के लैंड लाइन टेलीफोन नंबर 01762-282224 पर कोई भी जानकारी दे सकता है या मदद मांग सकता है।