शहीद राममेहर का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो गांव का हर शख्स रो पड़ा। गांव में शव आने की खबर पहुंची तो हर घर और गली से रोते हुए ग्रामीण शव की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
2 of 8
crpf martyr cremation
मेरा भाई आ गया, मेरा भाई आ गया, राम-राम भाई। भाई सब तुम्हारा ही इंतजार कर रहे थे। तू आ गया, भाई तुझ पर सभी को गर्व है। जब शहीद राममेहर का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो छोटा भाई यह कहते हुए दौड़ पड़ा, जिसे सुन हर आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
crpf martyr cremation
एक तरफ जहां शहीद के पिता पूर्ण चंद अपने बेटे की शहादत पर गर्व महसूस कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ छोटा भाई महिंदर भी आंसुओं को रोक कर दौड़-दौड़ कर लोगों को बता रहा था कि उसका भाई आ गया।
4 of 8
crpf martyr cremation
शहीद राममेहर की मां मामकौर भी अपने बेटे के बलिदान पर गौरवान्वित थी और बोल रही थी कि राममेहर ने देश का बेटा होने का सही फर्ज निभाया है। वहीं शहीद की पत्नी पूनम ने कहा कि उनके जाने के कारण मेरी जिंदगी तबाह हो गई, लेकिन उनकी शहादत पर मुझे नाज है।
विज्ञापन
5 of 8
crpf martyr cremation
गमगीन माहौल और गौरवान्वित करने वाले उद्घोषों के बीच शहीद पंचतत्व में विलीन हुए। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए जहां हजारों ग्रामीण व आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
crpf martyr cremation
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शहीद राममेहर के परिवार को खेड़ी मानसिंह गांव में पहुंच कर सांत्वना दी और कहा कि राममेहर पूरे देश का बेटा था, देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने जो शहादत दी है, उनका जीवन व्यर्थ नहीं जाएगा, ऐसे जांबाज सिपाही को मैं सलाम करता हूं।
विज्ञापन
7 of 8
crpf martyr cremation
उन्होंने परिवार को आश्वसन दिया कि दुख की इस घड़ी में हरियाणा सरकार आपके साथ है और कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश के दोनों शहीदों के परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा खेड़ी मानसिंह ग्राम पंचायत ने शहीद राममेहर के नाम पर गांव में खेल स्टेडियम बनवाने का प्रस्ताव दिया है
गौरतलब है कि 37 वर्षीय शहीद राममेहर सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन में हवलदार के पद पर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले स्थित बुर्कापाल क्षेत्र में तैनात थे। सोमवार को बाद दोपहर करीब 2 बजे भोजन के समय नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया। इस हमले में राममेहर भी शहीद हो गए।