फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के बैंक खातों में मिले करोड़ों रुपये, जांच करने वाले भी हैरान!

Wed, 13 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
राम रहीम जेल में बंद है लेकिन बाहर उसकी संपत्ति की जांच चल रही है। सिर्फ सिरसा में 495 बैंक खाते मिले हैं, जिनमें करोड़ों रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट से सजा सुनाने के बाद पंचकूला और सिरसा सहित कई जगहों पर हिंसा भड़क गई थी। हाईकोर्ट ने इसकी भरपाई डेरे से करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद डेरे की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
केवल सिरसा में ही डेरे के विभिन्न बैंकों में 495 खाते मिले हैं। इन खातों में 74 करोड़ 96 लाख 61 हजार 911 रुपये जमा हैं। कई में ऋण भी दर्शाया गया है। खाता-बही के अनुसार डेरे की ओर से बैंकों का 28 करोड़ 24 लाख 52 हजार 615 रुपये बकाया है।

4 of 7
Jasmeet Singh Insan
बेटा और बहू ऋणी
डेरा प्रमुख का पुत्र जसमीत सिंह और बहू हुस्नमित कौर पर लगभग 85 लाख रुपये का ऋण है। दोनों के एक खाते में 59 लाख 78 हजार 126 रुपये का और दूसरे खाते में 25 लाख 977 रुपये का हाउसिंग लोन है।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim singh
डेरामुखी के 13 बैंक खाते, 5.5 करोड़ की एफडी
डेरा प्रमुख गुरमीत के सिरसा में चिह्नित 13 बैंक खातों में साढे़ पांच करोड़ से अधिक का फिक्स डिपोजिट है, जबकि तीन चालू खातों में 50 लाख से अधिक तथा एक खाते में एक करोड़ का लोन है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह के ओबीसी के एक खाते में चार लाख 72 हजार 618, दूसरे में 45 लाख आठ हजार 907 रुपये तथा एचडीएफसी के खाते में 15 लाख 19 हजार 509रुपये चालू खाते में जमा हैं, जबकि सांगवान चौक स्थित एचडीएफ सी की शाखा में डेढ़ करोड़ रुपये की एफडी है।
विज्ञापन

6 of 7
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य
एचडीएफसी बैंक में एक अन्य एफडी 95 लाख की, तीसरी 90 लाख की, चौथी 40 लाख की है। इसी बैंक की शाखाओं में 50 लाख, 40 लाख, 40 लाख तथा 50 लाख का एफडी अकाउंट हैं। एक अन्य खाते में छह लाख 99670 रुपये जमा हैं, जबकि एचडीएफसी की नेजियाखेड़ा शाखा में डेरा प्रमुख के नाम लोन खाता है, जिसमें उन पर एक करोड़ एक लाख 23 हजार 87 रुपये का ऋण दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo
सर्वाधिक बैंक खाते ओबीसी में
डेरा के बैंक खातों के मामले में ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स नंबर वन पर है। इस बैंक शाखा में डेरा के सर्वाधिक 305 खाते हैं, जबकि एचडीएफसी बैंक में 63, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 44, एक्सिस  बैंक में 30 खाते हैं। ओबीसी की एक शाखा तो बनी ही डेरा के निकट है। इस बैंक का कारोबार ही लगभग डेरा पर आश्रित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें