फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जेलों में कैद भारतीय पागल हुए, ये रिपोर्ट पढ़कर खून खौल जाएगा

Fri, 12 Jan 2018 09:30 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
priosner in jail
पाकिस्तान की जेलों में कैद भारतीय पागल हो चुके हैं। वहां पर उनके हालात इतने बदतर हैं, जानकर आपका खून खौल जाएगा। पढ़िए ये दर्दनाक रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 8
priosner in jail
पाकिस्तान भारतीय कैदियों के साथ क्रूरता में मानवाधिकार की सभी हदें पार कर रहा है। वहां की जेलों में 24 घंटे में सिर्फ तीन रोटी मिलती है, वह भी अल्लाह के नाम पर। किसी तरह जिंदा बचकर अपने वतन लौटे भारतीय कैदियों ने पाकिस्तान की क्रूरता की दर्द भरी दास्तां बयां की है। पाक की जेलों में भारतीय कैदियों को बंधुआ मजदूर बनाकर दिन में 18 घंटे काम कराया जाता है। बदले में मिलने वाली रकम जेलों के अधिकारी डकार जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
priosner in jail
कैदियों के साथ इतना बुरा बर्ताव होता है, जिसे लब्जों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसी यातनाओं से अधिकांश भारतीय कैदी पागल हो गए हैं। पाक के कराची स्थित लांडी जेल से रिहा होकर भारत पहुंचे मछुआरों ने वतन लौटने के बाद पाकिस्तान की जेल में दी प्रताड़ना की दिल दहला देने वाली बातें बताईं। अटारी के नायब तहसीलदार कर्णपाल सिंह रेडक्रास भवन पहुंचे।

4 of 8
priosner in jail
उन्होंने बताया कि ये मछुआरे बार-बार आसमान की तरफ देखकर मुक्ति के लिए भगवान का शुक्रिया कर रहे थे। जब उन्हें पकड़ा गया था, उस समय वह भारतीय क्षेत्र में ही थे, लेकिन पाक नेवी उन्हें पकड़ कर पाकिस्तान ले गई। पाकिस्तान नेवी के जवानों ने उनके साथ समुद्र में ही मारपीट की और भारतीय नेवी ने संबंधित खुफिया जानकारियां हासिल करने की कोशिशें कीं।
विज्ञापन

5 of 8
priosner in jail - फोटो : Amar Ujala
फायरिंग से सहमे और फिर रुक गए थे
गुजरात के गिर सोमनाथ जिला के प्रवीन राठौर ने बताया कि समुद्र में मछली पकड़ते समय पाकिस्तान की नेवी ने उनकी किश्तियों पर फायरिंग कर दी थी। मार्च 2017 में वह पांच साथियों के साथ किश्ती लेकर समुद्र में उतरा था। मछली पकड़ते-पकड़ते अचानक पाक नेवी ने उन पर हमला कर दिया। इस पर उन्होंने किश्ती को भगा लिया, लेकिन पाक नेवी ने फायरिंग तेज कर दी तो वे सहम कर रुक गए तभी पाक नेवी ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन

6 of 8
priosner in jail
भारतीय सीमा से ही पकड़कर ले जाते हैं
सोमनाथ के मांडवी गांव के फिरोज नालिया (20) ने बताया कि मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरने के 13वें दिन मई 2017 में उसे व उसके साथियों को पाक नेवी ने पकड़ लिया। फिरोज के साथ ही गोपाल (30) व सुरेश कुमार ने बताया कि पाक नेवी भारतीय सीमा से मछुआरों को पकड़ कर ले जाते हैं। इसका कारण लाखों रुपये की किश्तियां हैं, जिनकी पाक में करोड़ों की कीमत है। उन लोगों से मारपीट कर इंडियन नेवी की लोकेशंस समेत अन्य जानकारियों के बारे में पूछा जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
priosner in jail - फोटो : google
जतिंदर और योगराज की हालत सरबजीत जैसी
पंजाब के दो युवक पाकिस्तान में कराची स्थित लांडी जेल में बंद हैं। उन्हें भयानक यातनाएं दी जा रही हैं। उनकी हालत सरबजीत सिंह की तरह है। ये युवक हैं जतिंदर व योगराज। उनकर उम्र 25 से 30 साल  के बीच है। पाकिस्तान ने दोनों को जासूसी के आरोप में पकड़ा है। जतिंदर से पूछताछ के दौरान तो उसके हाथों के नाखूनों में इंजेक्शन तक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
priosner in jail
भारतीय कैदियों से कुकर्म करते हैं पाक कैदी
पाक जेल से छूटे फिरोज नालिया (गुजरात) ने बताया कि पाक जेलों में भारतीय युवा कैदियों के साथ पाक कैदी कुकर्म जैसे घिनौने अपराध करते हैं। शिकायत करने पर भारतीय कैदियों को नंगा करके जेल परिसर में उल्टा लटका दिया जाता है। ऐसे में भारतीय कैदी पाक जेलों में नरक भोग रहे हैं। उनकी यही तमन्ना है कि या तो उन्हें रिहाई मिले या फिर मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें