फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी प्रिंसिपल के कातिल स्टूडेंट का था यू-ट्यूब पर चैनल, डालता था ऐसी वीडियो

Mon, 22 Jan 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Yamunanagar Murder
प्री बोर्ड एग्जाम में अकाउंट में फेल होने और चार अन्य विषयों में काफी कम नंबर आने के कारण प्रिंसिपल ने डांटा तो 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर चुराकर पीटीएम वाले दिन आफिस में घुसकर चार गोलियां मार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

2 of 9
Yamunanagar Murder
पुलिस के अनुसार, थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार सुबह पीटीएम चल रही थी। प्रिंसिपल रितू छाबड़ा (45) अपने ऑफिस में बैठी थीं। सुबह करीब 11.30 बजे पुराना हमीदा निवासी स्कूल का 12वीं का छात्र शिवांश गुम्बर पुत्र संजय गुम्बर प्रिंसिपल के कार्यालय में घुस गया। एसपी राजेश कालिया ने मीडिया को बताया कि पढ़ाई में कमजोर होने के कारण प्रिंसिपल की बार-बार की डांट से शिवांश बहुत हताश हो गया था। यही कारण है कि उसने प्रिंसिपल को मारने का इरादा बना लिया था।
विज्ञापन

3 of 9
Yamunanagar Murder
इसके लिए वह अपने पिता की रिवाल्वर कपड़ों में छिपाकर लेकर स्कूल आया था। स्कूल में आने के बाद शिवांश प्रोजेक्ट फाइल लेकर प्रिंसिपल के कमरे में गया, लेकिन प्रिंसिपल ने फाइल लेने से मना कर दिया। इसके बाद शिवांश प्रिंसिपल के कमरे के दरवाजे तक वापस आया और कुछ पल रुकने के बाद उसने कपड़ों में छिपाई रिवाल्वर निकालकर प्रिंसिपल पर चार गोलियां दाग दी। 

4 of 9
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
प्रिंसिपल को गोली मारकर छात्र स्कूल से भाग निकला। छोटी लाइन पर जीएनजी कॉलेज के नजदीक कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार, थाना शहर प्रभारी ओमप्रकाश व अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 9
लेडी प्रिंसीपल के कातिल स्टूडेंट का था यू-ट्यूब पर चैनल
यू-ट्यूब पर युवक का पंजाबी पुत्त नाम से एक चैनल भी है, जिसपर वह अक्सर पंजाबी गानों के डब वीडियो अपलोड करता था। इसके साथ ही युवक के चैनल पर बॉक्सिंग प्रैक्टिस की वीडियो भी है। 
विज्ञापन

6 of 9
Yamunanagar Murder
फेसबुक पर आ रहे ये कमेंट
युवक के फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा- ये गलत किया तुमने, पूरे यमुनागर का नाम खराब कर दिया।
अपनी जिंदगी तो खराब की ही मैम की जिंदगी भी खराब कर दी, ऐसा नहीं करना चाहिए था। - यूजर
दिखा दी अपनी असली औकात - यूजर
विज्ञापन

7 of 9
Yamunanagar Murder
अक्सर स्कूल लेट आता था
बताया जा रहा है कि छात्र शिवांश अक्सर स्कूल लेट आता था। इस कारण भी प्रिंसिपल उसे कई बार डांट चुकी थीं। इसके चलते उसे 10 दिनों के लिए स्कूल से निकाला भी गया था। स्कूल लेट आने पर प्रिंसिपल ने कुछ दिनों पहले ही शिवांश को फिर डांटा था। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

8 of 9
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
पढ़ाई में कमजोर था शिवांश 
एसपी राजेश ने बताया कि शिवांश से की गई पूछताछ में सामने आया है कि वह पढ़ाई में कमजोर था। वह कॉमर्स विद इकोनॉमिक्स का स्टूडेंट था। स्कूल में प्रिंसिपल रितु ही शिवांश की क्लास में इकोनॉमिक्स पढ़ाती थीं। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण प्रिंसिपल उसे कई बार डांट चुकी थीं। एक हफ्ते पहले भी प्रिंसिपल ने उसे डांटा था। इस कारण शिवांश के मन में प्रिंसिपल के प्रति नफरत पैदा हो गई थी। एसपी के मुताबिक शिवांश के पिता संजय ने बताया कि हमें नहीं पता था कि शिवांश पढ़ाई में कमजोर है। न ही शिवांश ने हमें कभी बताया कि उसे पढ़ाई को लेकर स्कूल में डांटा गया है।
विज्ञापन

9 of 9
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
अलमारी तोड़कर निकाली पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर
एसपी के मुताबिक शिवांश ने बताया कि शनिवार सुबह उसके पिता काम से घर से निकल गए। इसके बाद घर पर उसके अलावा उसकी मां थी। जब मां घर के कामों में व्यस्त हो गई तो उसने रॉड से अलमारी का लॉक तोड़ा और पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर अपने कपड़ों में छिपा ली। इसके बाद वह मां को कोचिंग जाने के लिए बोलकर घर से निकल गया। एसपी ने बताया कि आज स्कूल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग थी। दोपहर 12 से दो बजे तक होने वाली मीटिंग में शिवांश के पिता को भी आना था, लेकिन वह अकेले ही स्कूल आया। शिवांश के खिलाफ हत्या व उसके पिता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया गया है। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें