फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर Live गैंगवार: बाइक से गिरा कर चेहरे और पेट में मारी गोली

Sun, 13 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
Rohtak Murder
गैंगवार कैसा होता है, यहां देखने को मिला। पहले बाइक पर जा रहे युवक को नीचे गिराया फिर बेहरमी से चेहरे पर गोली मारी। CCTV तस्वीरें देखिए
विज्ञापन

2 of 13
Rohtak Murder
घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां गैंगवार के चलते कोर्ट में पेशी के लिए आ रहे हत्या के आरोपी अंकित को कुख्यात संजीत उर्फ मंजीत ने गोलियों से भून दिया। ऐलानाबाद कोर्ट में पुलिस कस्टडी से फरार संजीत ने शुक्रवार सुबह लाढ़ौत रोड स्थित केडी स्कूल के पास वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 13
Rohtak Murder
वहीं पीछे दूसरी बाइक पर चले रहे अंकित के गनर ने आरोपियों पर गोलियां भी चलाई, लेकिन वह भाग निकले। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दिनदहाड़े वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रिठाल गांव में कुख्यात शनि देव उर्फ कुकी और देवेंद्र काला के बीच चली आ रही गैंगवार के चलते अंकित की हत्या की गई। 

4 of 13
Rohtak Murder
रिठाल नरवाल निवासी अंकित सुबह करीब 11 बजे साथी मोहित और राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक कोर्ट आ रहा था। अंकित बाइक पर बीच में बैठा था। अंकित की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की हत्या के मामले में पेशी थी। उसके साथ पीछे दूसरी बाइक पर गांव का सोमबीर उर्फ सोनू और गनमैन समुंद्र भी थे। 
विज्ञापन

5 of 13
Rohtak Murder
जब वह लाढ़ौत रोड स्थित केवीएम स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आये। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चलती बाइक पर ही अंकित को गोली मार दी। अंकित को गोली लगने पर बाइक अनियंत्रित होकर जूस की दुकान के पास गिर गई। मोहित और राकेश को एक बदमाश ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन

6 of 13
Rohtak Murder
जबकि एक अरोपी ने पहले अंकित के पेट और फिर चेहरे पर गोली मारी। तीसरा आरोपी पास में बाइक लिए खड़ा था। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। पीछे से आ रहे गनमैन ने अंकित को बचाने के लिए आरोपियों पर गोलियां भी चलाईं, लेकिन वह बच निकले।
विज्ञापन

7 of 13
Rohtak Murder
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी पंकज नैन भी वारदात स्थल पर पहुंच गए। साथ ही अन्य थानों की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड थी। गनर के साथ दूसरी बाइक पर बैठा सोमबीर भी अंकित के साथ पेशी पर जा रहा था। 

8 of 13
Rohtak Murder
सोमबीर को फुटेज दिखाई गई। उसने गोली मारने वाले को पहचान लिया। गोली मारने वाला बदमाश सोनीपत के गांव भटगांव निवासी कुख्यात संजीत उर्फ मंजीत था। उसके दोनों हाथों में हथियार थे और दोनों से वह अंकित को गोली मार रहा था।

9 of 13
Rohtak Murder
 इसके अलावा एक आरोपी की पहचान अशोक उर्फ हूटर था, जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर संजीत, अशोक, सुनील, कृष्ण, बिजेंद्र, चंद्र, शनिदेव उर्फ कुकी, सतपाल शुशदिल सरपंच पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

10 of 13
Rohtak Murder
रिठाल में शनिदेव उर्फ कुकी और देवेंद्र उर्फ काला के बीच चली आ रही गैंगवार के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। अप्रैल 2016 में काला गैंग के लोगों ने कुकी के भाई और नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह स्टेडियम से प्रैक्टिस करके घर आ रहा था। मृतक अंकित पर सुखविंद्र की मुखबिरी करने का आरोप था। 

11 of 13
Rohtak Murder
इस मामले में अंकित और सोमबीर को नामजद किया गया था। नाबालिग होने के कारण जुवेनाइल कोर्ट में उसकी सुनवाई चल रही थी। इसी मामले में उसे शुक्रवार को पेशी पर बुलाया गया था। शनिदेव फिलहाल सोनीपत जेल में बंद है। अब उसकी रंजिश काला के चचेरे भाई सोमबीर के साथ है। इसी रंजिश के चलते सोमबीर व अंकित को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी।

12 of 13
Rohtak Murder
वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात संजीत के खिलाफ प्रदेश भर में दर्जनों केस दर्ज है। संजीत ऐलनाबाद की एक कॉटन फैक्ट्री से 45 लाख रुपये लूट के मामले में सितंबर 2016 में ऐलनाबाद कोर्ट में लाया जा रहा था। उस समय वह रोहतक की जेल में बंद था। कोर्ट में पेशी से पहले ही चार लोगों ने पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर संजीत को छुड़ा लिया था। इसमें एक पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि संजीत फरार हो गया था।
विज्ञापन

13 of 13
Rohtak Murder
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए जिले भर में घेराबंदी कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
पंकज नैन, एसपी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें