फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हादसे के शोर के बीच सीतापुर में चार बच्चों की दर्दनाक मौत

Sat, 12 Aug 2017 10:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
हादसे के बाद शोकाकुल परिवार - फोटो : amar ujala
गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के शोर के बीच शनिवार को सीतापुर में एक हादसे में चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर मिट्टी की भारी भरकम दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में हाहाकार मच गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा निधि से मदद करने का आश्वासन दिया है। ( हादसे के बाद शोकाकुल परिवार )
विज्ञापन

2 of 4
सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर तराई निवासी वीरेंद्र का पुत्री अमन(8), मिथलेश का पुत्र उमाशंकर(10),पुत्री गौरी(7),राम इकबाल की पुत्री वंदना देवी(7), गोल्डी (15)व पुत्र अरुण(5) गांव के ही राम नरेश के हाते के पास खेल रहे थे। बतातें है कि वहां पर अमरुद का पेड़ लगा हुआ है। बच्चे उस पेड़ से अमरूद तोडने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
इसी बीच राम नरेश के हाते की 10 फीट ऊंची मिट्टी की भारी भरकम दीवार बच्चों पर गिर गई। जिसकी वजह से वहां मौजूद छहों बच्चे मलबे में दब गए। दीवार गिरने की धमक सुनते ही गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने लगे।
(हादसे में घायल हुए बच्चे)
विज्ञापन

4 of 4
करीब 20 मिनट तक कड़ी मशक्कत करके ग्रामीणों ने मलबा हटाया और दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला। तब तक अमन, उमाशंकर, गौरी व वंदना की दबकर मौत हो चुकी थी। जबकि अरुण कुमार व गोल्डी घायल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने आनन फानन घायल बच्चों को सरैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें