फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एक मां का ऐसा भयावह रूप नहीं देखा होगा

Thu, 16 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
एक महिला तीन बच्चों को अपने साथ चुन्नी से बांधकर टैंक में कूद गई। तीनों बच्चों की मौत हो गई, तस्वीरों में देखिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के झज्जर का है, यहां बरहाणा गांव में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ सोमवार-मंगलवार की रात करीब ढाई बजे घर में बने पानी के टैंक में कूद गई। इसके चलते तीनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
वहीं महिला को टैंक से जिंदा निकाल लिया गया। महिला की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां पर वह उपचाराधीन है। महिला ने इतना खतरनाक कदम उठाने से पहले पुलिस को इसकी बाकायदा सूचना दी और कहा कि उसे न्याय चाहिए। घटना को अंजाम देने वाले नूतन के खिलाफ उसकी सास सुदेश की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

4 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला
हुआ यूं कि पुलिस कंट्रोल रूम में रात को करीब अढ़ाई बजे एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को बरहाणा निवासी नूतन बताया। महिला ने फोन पर कहा कि वह अपने बच्चों के साथ टैंक में कूद रही है और उसे न्याय चाहिए। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी उसे समझा पाते, इससे पहले ही उसने फोन काट दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम से वीटी पाते ही डीघल पुलिस एक्टिव हुई और घर का पता लगाते हुए बरहाणा पहुंची। जहां पर टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। पुलिस ने परिजनों की मदद से नूतन को टैंक से निकाला। जब नूतन को टैंक से निकाला गया तो तीन माह का बच्चा हार्दिक उसने अपने साथ चुन्नी से बंधा हुआ था। 
विज्ञापन

6 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
वहीं दो अन्य बच्चे प्रीति (2 साल) और मानवी (5 साल) भी टैंक में थे। तीनों बच्चों की टैंक में ही मौत हो चुकी थी जबकि नूतन जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। उसे तुरंत रोहतक पीजीआई में भेजा गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला
हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी बनाई गई नूतन के खिलाफ उसकी सास द्वारा शिकायत दिए जाने पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन मामले में गौर करने वाली बात यह भी है कि नूतन आखिर किस बात का न्याय मांग रही थी। 
विज्ञापन

8 of 8
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला
नूतन की हालत गंभीर होने के चलते उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं, जिसके चलते मामले का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पड़ोसियों की मानें तो नूतन व उसके पति विनोद का सोमवार रात को शराब पीने की बात पर झगड़ा भी हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि सुदेश की शिकायत पर नूतन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच चल रही है। नूतन के बयान लिए जाने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें