फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए बनी फर्जी पुलिसवाली, ऐसे खुला राज

Wed, 27 Jul 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर।
विज्ञापन
1 of 5
farzi policewali - फोटो : amarujala
पुलिस वर्दी पहने यह थानेदार लड़की जो अपना चेहरा छुपा रही है, इसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए ऐसा खेल रचा, पुलिस भी भांप न पाई। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
farzi policewali - फोटो : amarujala
पुलिस थाना गुरदासपुर में पुलिस वर्दी पहने यह थानेदार लड़की फर्जी सहायक इंस्पेक्टर बन पिछले 2 साल से अपने इलाके के लोगों और अपने प्रेमी को यह बता कर धोखा दे रही थी कि की वह पुलिस में नौकरी कर रही है। पकड़ी गई युवती का कहना है कि उसकी जिसके साथ शादी होनी थी उसके परिजनों का कहना था कि वह अपने बेटे की शादी सरकारी मुलाजिम के साथ ही करेंगे। इसके लिए उसे ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
farzi policewali - फोटो : amarujala
हिम्मत देखिए, अपने झूठ को सच मनवाने के लिए सोमवार को वर्दी पहनकर युवती ब्वॉयफ्रेंड के साथ पुलिस लाइन पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उसका आईकार्ड मांगा तो उसके पास कुछ नहीं निकला। बैच और ट्रेनिंग के बारे में पूछने पर फटाक जवाब दिया से फिल्लौर में ट्रेनिंग हुई। इंचार्ज का नाम पूछा तो बोली-कुलदीप सिंह कह दिया। इसके बाद उससे गहराई से सवाल जवाब किए गए तो उसका झूठ बेनकाब हुआ और पता चला कि यह नकली एएसआई बनकर आई है।

4 of 5
farzi policewali - फोटो : amarujala
एसएसपी ने बताया कि उक्त युवती ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान बताया कि उसने पुलिस की वर्दी अमृतसर से खरीदी थी। गत वर्ष ही गुरदासपुर के एक कालेज से उसने बीसीए की है। युवती ने बताया कि उनकी जिस लड़के के साथ शादी की बात चल रही थी उसके परिजनों का कहना था कि वह अपने बेटे की शादी उस लड़की से करेंगे जो सरकारी मुलाजिम हो। शादी करवाने के चक्कर में उसे फर्जी पुलिस मुलाजिम बनना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farzi policewali - फोटो : amarujala
आरोपी कंवलजीत का कहना है कि उसका इरादा वर्दी पहनकर किसी को ब्लैकमेल करना नहीं था। ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार वालों को मुलाजिम युवती से शादी करना मंजूर था इसलिए अपनी रेपुटेशन बनाने के लिए उसने वर्दी पहन ली थी ताकि उसकी शादी हो सके। कंवलजीत ने पुलिस की वर्दी अमृतसर के कैरों मार्केट से सिलवाई थी और वहीं से ही पुलिस के बैच और बेल्ट भी खरीदी थी। पुलिस ने उक्त युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें