फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अकाली पार्षद के भाई ने डांटा, महिला ने खुद को लगाई आग

Tue, 02 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
महिला ने खुद को लगाई आग
अकाली दल के पार्षद सरबजीत सिंह लाडी के दफ्तर के बाहर सोमवार सुबह एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
महिला ने खुद को लगाई आग
महिला को बचाने में पार्षद लाडी भी झुलस गए। घटना लुधियाना के राहों रोड स्थित वार्ड नंबर चार के शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर के बाहर हुई। लोगों ने आग बुझाने के बाद महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह गरेवाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पार्षद लाडी के दफ्तर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
महिला ने खुद को लगाई आग
सिविल अस्पताल में उपचार कराने आए पार्षद लाडी ने कहा कि महिला का नाम सोनम उर्फ नेहा है। वह इलाके में ही रहती है और तीन बच्चों की मां है। उसके इलाके में रहने वाले विनोद नाम के युवक के साथ संबंध थे। वह विनोद को ब्लैकमेल कर रही थी। इलाके के लोगों के कहने पर उसने नेहा और विनोद के बीच में समझौता करवा दिया। महिला को उस समय पैसे भी मिले थे। उस दौरान महिला गर्भवती थी। वह कहने लगी कि वह बच्चा अपने पास नहीं रखेगी, इसे फेंक देगी।

उन्होंने लोगों के कहने पर बच्चे को इलाके में रहने वाली एक महिला को दिला दिया। कुछ दिन बीतने के बाद महिला ने शोर मचा दिया कि उसका बच्चा उसे वापस दिलाए। जिस महिला के पास बच्चा था वह फरार हो गई। उसे किसी तरह से ढूंढ कर बच्चा नेहा को दिलाया गया। उसके बाद नेहा ने खुद ही उन्हीं लोगों को बच्चा दे दिया। 

4 of 6
महिला ने खुद को लगाई आग
एक हफ्ते पहले दी थी धमकी 
पार्षद लाडी ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले नेहा उनके दफ्तर आई और कहने लगी कि उनके भाई ने उसे डांटा है। वह उनके दफ्तर के बाहर ही खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लेगी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब नेहा को पुलिस ने काबू किया तो नेहा ने अपनी एक बाजू पर तेजधार हथियार से काट लिया। उसके बाद गाड़ी में बैठने के बाद फिर से नेहा ने दूसरी बाजू पर तेजधार हथियार मार लिया। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। उसके बावजूद नेहा उन्हें धमकियां देती रही। पुलिस मुलाजिमों ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
महिला ने खुद को लगाई आग
सोमवार सुबह वह दफ्तर में आए ही थे कि नेहा भी अंदर आ गई। उसका मुंह ढका हुआ था। इसी दौरान उन्हें पेट्रोल की बदबू आई तो वह उठ कर नेहा की तरफ जाने लगे। नेहा बाहर की तरफ भागी और खुद को आग लगा ली। उसने किसी तरह से आग पर काबू पाने की कोशिश की और खुद भी झुलस गए। लोगों ने उनकी मदद की और नेहा को लगी आग पर काबू पाकर तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। 

नशा करने की आदी है महिला 
इलाके के लोगों का कहना है कि नेहा की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। वह नशा करने की भी आदी है। वह पहले ही कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है। अब उसके विनोद नाम के युवक के साथ संबंध थे। वह विनोद को परेशान कर ब्लैकमेल कर रही थी। पैसे मिलने के बाद वह समझौता कराने वाले पार्षद और उसके भाई को भी ब्लैकमेल कर रही थी। नशे की हालत में ही उसने खुद को आग लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला ने खुद को लगाई आग
जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा : एसएचओ
थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ हरपाल सिंह गरेवाल ने कहा कि इलाके में जांच के दौरान यही पता चला है कि नेहा नशा करने की आदी है। पार्षद लाडी के भाई ने उसे किस बात को लेकर फटकार लगाई थी, इस बारे में अभी पूरी तरह से पता नहीं है। महिला को राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मुलाजिम बयान दर्ज करने के लिए गए हैं। बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।। '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें