फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल की महिला 22 साल का प्रेमी, पति को शराब पिलाने के बाद हुआ ऐसा काम

Wed, 12 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
38 साल की महिला को अपने से आधे 22 साल के लड़के से प्यार हो गया, 6 बच्चों की मां ने अपने पति को शराब पिलाकर उसी कमरे में अपने आशिक से ऐसा काम किया, जिसे सुनकर सब सन्न हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
हरी सिंह अस्पताल रोड की रहने वाली छह बच्चों की मां 38 साल की लक्ष्मी देवी ने अवैध संबंधों के चलते अपने आशिक संग अपने 40 साल के पति परवास राम का गला दबाकर कत्ल कर दिया। इस वारदात में आशिक के अलावा दो और युवकों ने लक्ष्मी का साथ दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
लक्ष्मी देवी और परवास राम की शादी साल 2001 में हुई थी। इसके बाद दोनों के घर छह बच्चे, जिनमें 4 लड़कियां और 2 लड़के पैदा हुए।

4 of 8
- फोटो : demo pic
कुछ समय पहले लक्ष्मी देवी के अवैध संबंध सोनू निवासी लंडे फाटकों के साथ बन गए थे। आशिक सोनू ने ही परवास राम के साथ काम करने वाले दो युवकों मिल्टन और सोनू को अपने साथ मिलाया और 2 अप्रैल की रात को परवास राम का उसी के घर में गला घोंट कर कत्ल कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 8
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या - फोटो : Demo pic
कत्ल करने से पहले परवास राम को लक्ष्मी ने जमकर शराब पिलाई और अपने सभी बच्चों को एक कमरे में सुलाकर बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन

6 of 8
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
इस दौरान एक नाबालिग सोनू ने परवास राम के पैर पकड़े और मिल्टन परवास राम की छाती पर बैठ गया। आशिक सोनू और पत्नी लक्ष्मी ने रस्सी से परवास राम को गला घोंट कर मार डाला।
विज्ञापन

7 of 8
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
पति का कत्ल करने के बाद लक्ष्मी उस रात  अपने आशिक सोनू के साथ बिस्तर पर सोई और उसी कमरे में पति की लाश बिस्तर में लिपटी पड़ी रही। 
अगले दिन सुबह 3 अप्रैल को बिस्तर में ही बंधी लाश रेहड़े में डाल आरोपी लंडे फाटकों के पास गंदे नाले में फेंक आए। फिर 4 को गुमशुदगी की रिर्पोट थाना सिटी में लिखवा दी।
विज्ञापन

8 of 8
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या - फोटो : Demo Pic
पुलिस को छह अप्रैल को शव गंदे नाले से मिला। इसके बाद शुरू हुई जांच में सारा भेद खुला। जांच अफसर बलजिंदर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रेमी सोनू फरार है, जबकि लक्ष्मी देवी, मिल्टन और सोनू को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें