फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेक्स रैकेट: मकान में चल रही थी अय्याशी, एक रात के लेती थी एक हजार रुपये

Wed, 12 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
1 of 6
SEX RACKET
पुलिस टीम ने एक घर में छापेमारी की तो बेडरूम में अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चार लड़कियां और एक लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले।

2 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार का यह धंधा जीरकपुर में पकड़ा गया। पुलिस ने रविवार को दलाल महिला, उसकी चार लड़कियां और एक ग्राहक को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जिन्हें सोमवार को अदालत पेश किया जाएगा।

3 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर थाना प्रभारी कम इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लोहगढ़ पार्क के पास स्थित सैनिक विहार सोसाइटी के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई और टीम के सदस्यों को सिविल कपड़ों में लोहगढ़ क्षेत्र के अंदर देह व्यापार के धंधे से संबंधी सूचनाएं जुटाना शुरू कर दी।

4 of 6
SEX RACKET
पुलिस के अनुसार, एक दिन पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर सैनिक विहार सोसाइटी के दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-9बी में भेजा गया, जिसने उक्त फ्लैट में पहुंचकर बातचीत शुरू की और गीता नामक महिला ने एक हजार रूपये में सौदा तय कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए रेड कर दी।

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : social media
मौके से दलाल महिला गीता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनमें से चार लड़कियां और एक ग्राहक शामिल था, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों में पकड़े गए ग्राहक की पहचान हरविंदर सिंह निवासी बालाजी एनक्लेव (जीरकपुर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्स रैकेट
थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि गीता लंबे से देह व्यापार का धंधा चला रही है, जो पैसे लेकर लड़कियां को होटल तक सप्लाई करने का काम भी करती है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Next
AU ऐप में पढ़ें