फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूली लड़कियों के साथ सरेआम बेशर्मी, वीडियो वायरल

Fri, 02 Jun 2017 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
school girl
 दो स्‍कूली लड़कियों से सरेआम छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। सरेआम अश्लीलता का ये दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
school girl
उत्तर प्रदेश के रामपुर में 14 लड़कों द्वारा दो लड़कियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद एक के बाद एक इस तरह के और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो स्कूली छात्राओं को कुछ लोग जबरदस्ती रोक कर परेशान करते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
school girl
ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बारे में तो कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जिस तरह की भाषा सुनाई दे रही हैं उससे लगता है कि यह मामला हरियाणा के ही किसी जिले का है। इस वीडियो को बी इंडियन नाम के फेसबुक पेज से बुधवार को शेयर किया गया। 
 

4 of 7
school girl
वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन मे लिखा- जब भी आप कहीं बाहर जायें, अपने पैरेंट्स को बता कर जायें। जिससे कल को आपके साथ इस तरह की घटना ना घट सके।
विज्ञापन

5 of 7
school girl
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो स्कूली छात्रायें स्कूल ड्रेस में हैं और उनके साथ दो लड़के भी हैं। कुछ लोगों ने इन चारों को पकड़ रखा है। ये लोग दोनों लड़कियों से पूछ रहे हैं कि तुम्हारे साथ ये लड़के कौन हैं? वो लोग इन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं कि स्कूल ड्रेस पहन कर यहां लड़कों के साथ क्या करने आयी हो?
विज्ञापन

6 of 7
school girl
वीडियो में दिख रहा है कि जो लोग इन लड़कियों को परेशान कर रहे हैं। लड़कियां बार-बार इन लोगों से माफी मांग रही हैं और कह रही हैं कि भइया आगे से हम यहां नहीं आएंगे..हमें माफ कर दीजिए। लड़कियों के माफी मांगने के बाद भी ये लोग उन दोनों को परेशान कर रहे हैं।। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि जो कुछ भी हो रहा है वो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
school girl
वीडियो में दिख रहा है कि दो स्कूली छात्राएं स्कूल ड्रेस में हैं और उनके साथ दो लड़के भी हैं। कुछ अन्य लोगों ने इन चारों को पकड़ रखा है।  सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि जो कुछ भी हो रहा है वो गलत है। यहां हम इस बात को स्पष्ट कर दें कि अमर उजाला इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें