तेज रफ्तार दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि लोगों को सीटें काट-काटकर निकाला गया। तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
2 of 7
Tarantaran Accident
घटना पंजाब के तरनतारन की है, जहां कस्बा सरहाली के पास राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर राज ट्रांसपोर्ट और लिब्रा ट्रांसपोर्ट की तेज रफ्तार बसों में टक्कर हो गईं। हादसे में एक एएसआई समेत चार लोगों की मौत हो गई और और 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
Tarantaran Accident
घायलों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सरहाली, तरनतारन और अमृतसर के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
4 of 7
Tarantaran Accident
मृतकों की पहचान तरनतारन के एएसआई रशपाल सिंह, फिरोजपुर के जगदीप सिंह, बठिंडा के जगदीप सिंह और फरीदकोट की रमा कुमारी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
5 of 7
Tarantaran Accident
हादसा इतना भीषण था कि घायलों को सीटें काट-काटकर निकाला गया। इस दौरान नजदीकी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने घायलों को बसों से निकालने में मदद की।
विज्ञापन
6 of 7
Tarantaran Accident
जानकारी के अनुसार राज ट्रांसपोर्ट की बस अमृतसर से बठिंडा और लिब्रा ट्रांसपोर्ट की बस बठिंडा से अमृतसर आ रही थी।
थाना सरहाली के प्रभारी तरसेम मसीह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राज ट्रांसपोर्ट वाली बस अधिक तेज थी और ओवरटेकिंग में ये हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।