फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते की चाह में हैवानियत, मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट को चिमटों से दागा

Sun, 23 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Demo Pic
बेटे की चाहत पूरी नहीं होने पर एक गांव में चार साल की मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट को चिमटों से दागने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Demo Pic
घटना हरियाणा के सिरसा की है, जहां डिंग थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे की चाहत पूरी नहीं होने पर 4 साल की मासूम बच्ची को भयंकर शारीरिक यातनाएं दी गई।  बाल कल्याण समिति की जांच में फिलहाल बच्ची की दादी पर संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : डेमो फोटो
जानकारी के अनुसार, बच्ची के परिवार के लोग लड़का चाहते थे, लेकिन जन्म लड़की का हुआ। बताया जाता है कि बच्ची के साथ परिवार के सदस्य अक्सर पिटाई करते हैं। 

4 of 7
- फोटो : Demo Pic
गत दिवस बाल कल्याण समिति को किसी ने सूचना दी कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट को चिमटे से दाग दिया गया है। इसके बाद समिति की टीम गांव पहुंची तो सूचना सही निकली। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Demo Pic
बाल कल्याण समिति ने बच्ची की मां से बात की तो उसने कहा कि बच्ची पर गर्म चाय गिर गई थी। लेकिन समिति को मां की बात पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद समिति ने गांव में जाकर जानकारी हासिल की तो यह बात सामने आई की बच्ची को चिमटे से दागा गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Demo Pic
इस संबंध में डिंग थाना प्रभारी जगीर सिंह का कहना है कि पुलिस बच्ची को देखने अस्पताल गई है। अभी तक बच्ची से बातचीत नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rape demo pic
परिजनों का कहना है कि बच्ची पर चाय गिरी है, जबकि बाल कल्याण समिति की जांच में चिमटे से दागने वाली बात सामने आ रही है। बच्ची के बयान होने पर सचाई सामने आ सकती है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें