फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाप की करामात, सो रहे बहू-बेटे और पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया

Sun, 23 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Pathankot News
क्या कोई बाप ऐसा भी कर सकता है, घर में सो रहे अपने ही बहू-बेटे और पोती पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया, वो भी मामूली सी बात पर। देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Pathankot News
घटना पंजाब के पठानकोट की है, जहां सुजानपुर के गांव सोलीभोली में लोन पर लिए ट्रैक्टर को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। इस पर पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटे-बहू और डेढ़ साल की पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Pathankot News
हैरानी की बात है कि इस कांड के बाद उसने यूबीडीसी नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह और उसका बेटा सेवा सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। कुछ समय पहले सेवा सिंह ने लोन लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। इसी ट्रैक्टर को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था। 

4 of 8
पठानकोट में बुजुर्ग ने बेटे-बहू पोती को जिंदा जलाया
मंजीत सिंह सेवा सिंह से काफी समय से ट्रैक्टर मांग रहा था, लेकिन सेवा सिंह उसे ट्रैक्टर नहीं दे रहा था। उसका कहना था कि जब ट्रैक्टर की किश्त वह भर रहा है तो पिता को क्यों दे। इसी बात पर मंजीत सिंह बेटे से नाराज रहता था। 
विज्ञापन

5 of 8
Murder
सूत्रों के अनुसार वीरवार रात करीब 12 बजे मंजीत सिंह अपने साथी बस्सन सिंह के साथ मिलकर बेटे-बहू और पोती पर सोते समय जग में पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया। तीनों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी लोगों को देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : demo pic
इसके बाद मंजीत सिंह ने यूबीडीसी नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी हरकृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपी बस्सन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Demo Pic
बुरी तरह से झुलसी मां-बेटी की मौत हो गई जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने में बुजुर्ग का साथ देने वाला एक आरोपी फरार है। पुलिस ने थाना सुजानपुर में फरार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

8 of 8
Pathankot News
मृतकों की पहचान मंजीत सिंह (65), उसकी बहू बलजीत कौर (33) और पोती मनकीत कौर के रुप में हुई है। मंजीत सिंह का बेटा सेवा सिंह (35) की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया है। वहीं मंजीत सिंह के फरार साथी की पहचान बस्सन सिंह निवासी गांव सोलीभोली के रुप में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें