फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बहनों का अकेला था भाई, दो महीने बाद थी शादी, बस ने कुचल डाला

Thu, 18 Aug 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन के ऐन मौके पर तीन बहनों के एकलौते भाई, जिसकी दो माह बाद शादी थी, को रोडवेज बस ने कुचल डाला। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा, जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर किनाना गांव के बिजली पावर हाउस के समीप हुआ। उसकी बाइक हाईवे पर बने गड्ढों की वजह से असंतुलित होकर गिर गई और बस ने उसे कुचल डाला। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

3 of 5
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामकली गांव निवासी करीब 22 वर्षीय सुनील मंगलवार को बाइक पर सवार होकर जींद की तरफ रहा था। पावर हाउस पास अचानक उसकी बाइक सड़क पर बने गड्ढों की वजह से असंतुलित होकर गिर पड़ी।

4 of 5
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जींद से चलकर दिल्ली को जा रही रोडवेज बस ने उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही बस चालक मौके से फरार हो गया, आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जींद में सड़क हादसे में तीन बहनों के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि दो महीने बाद ही सुनील की शादी होनी थी, वहीं वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। रक्षाबंधन के ऐन मौके पर इस हादसे की वजह से सुनील के पूरे परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है। सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें