पत्नी, साली और 2 बच्चों को बोला की चलो ईद की शॉपिंग कर आते हैं, इसपर सभी राजी हो गए लेकिन उसने देखिए क्या प्लानिंग कर रखी थी।
विज्ञापन
2 of 8
Karnal Car accident
घटना हरियाणा के करनाल की है, जहां ईद के लिए करनाल से अच्छे कपड़े खरीदवाने के बहाने यूपी के जिला शामली के गांव चौशाना निवासी फहजान अपने परिवार को करनाल पहुंचा और वापस जाते समय कार को आवर्धन नहर में कुदा दिया।
विज्ञापन
3 of 8
Karnal Car accident
मामले में सदर थाना पुलिस ने कार चालक आरोपी फहजान की साली के बयान पर फहजान सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गोताखोर दो बच्चों को ढूंढने के लिए नहर में जुटे हुए हैं।
4 of 8
Karnal Car accident
मामले के अनुसार, चौसाना निवासी फहजान अपनी पत्नी अमीर बानो (35), साली अमीर फातमा (33), बेटी अक्सा (3) और बेटे अबु बकर (2) के साथ मारुति 800 कार में सवार होकर आया था। करनाल से कपड़े व जूते खरीदने के बाद वह वापस जाने लगा तो उसने गाड़ी मेरठ रोड से न ले जाते हुए आवर्धन नहर से ले ली।
विज्ञापन
5 of 8
Karnal Car accident
जैसे ही गाड़ी गांव गंजोगढ़ी के पास पहुंची तो संदिग्ध हालात में गाड़ी नहर में चली गई। हादसे के बाद फहजान सुरक्षित बच गया, जबकि काफी देर के बाद उसकी साली भी बच गई और उसे लोगों ने नहर से बाहर निकाला। बाद में गोताखोर व पुलिस मौके पर पहुंचे तो कार व अन्य सदस्यों की तलाश की गई, देर शाम युवक की पत्नी का शव बरामद कर लिया व गाड़ी भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
Karnal Car accident
पुलिस और मीडिया के सामने अमीर फातमा ने अपने जीजा पर साजिश के आरोप लगाए हैं। फातमा ने बताया कि उसके जीजा ने जानबूझकर कार को नहर में गिराया और खुद पहले ही कूद गया। महिला का दावा है कि उसकी बहन ने फहजान के साथ लव मैरिज की थी और फहजान पहले से ही शादीशुदा था।
विज्ञापन
7 of 8
Karnal Car accident
इस रिश्ते से परिवार के सदस्य खुश नहीं थे। इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था और आरोप है कि अमीर बानो को पीटा भी जाता था। बाकायदा इसकी शिकायत यूपी पुलिस को दी हुई है। महिला ने बताया कि फहजान ने उन्हें शनिवार को ईद के नाम पर नये कपड़े खरीदने का बहाना बनाया और जान-बूझकर मेरठ रोड न होकर नहर के साथ जाकर गाड़ी को नहर में गिरा दिया।
रविवार तक भी दोनों बच्चों को कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने आरोपी फहजान को गिरफ्तार कर लिया है। इसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपी फहजान की पत्नी अमीर बानों का शव शनिवार को नहर से बरामद कर लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की साली आमीर फातमा ने आरोपी फहजान के साथ-साथ हासन, मुस्तफा व फैजान के खिलाफ भी शिकायत दी है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।