मौत कब और कहां आ जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक हादसा हुआ दिल्ली के तीन व्यापारियों के साथ। शव ऐसे हाल में थे कि रूह कांप जाए देखकर।
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ। खन्ना के पास हाइवे पर शनिवार की सुबह दोराहा के गांव बरमालीपुर के पास पुल के ऊपर स्कॉर्पियो कार खड़े ट्रक में जा घुसी। में दिल्ली के तीन कपड़ा व्यापारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
खबर मिलते ही दोराहा व कोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। हादसा इतना भयानक था कि कार पिचक गई और शवों को क्रेन से निकालना पड़ा। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लिया और अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
4 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मोहम्मद इमरान (40), मोहम्मद इस्लाम (39) और मोहम्मद रसीद (41) निवासी राजीव गांधी नगर न्यू मुस्तफाबाद नई दिल्ली के रूप में हुई है।
खबर पता लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि तीनों कपड़े का कारोबार करते थे और शनिवार सुबह तीनों कारोबार के सिलसिले में ही दिल्ली से लुधियाना जा रहे थे कि बरमालीपुर के पास उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।