फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार में घाटा हुआ तो बनाया मंदिर में चोरी का 'हाईटेक प्लान', उड़ा लिए लाखों

Tue, 04 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
chandigarh Sai Mandir
कारोबार का घाटा पूरा करने के लिए मंदिर में चोरी की 'हाईटेक प्लान' बना लिया और फिर देखिए कैसे अंजाम दिया। तरीका जानकर पुलिस भी दंग है।
विज्ञापन

2 of 11
chandigarh Sai Mandir
मामला चंडीगढ़ की है, जहां पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सेक्टर-29 स्थित साईं बाबा मंदिर में शुक्रवार को हुई लाखों की चोरी का मामला सुलझाने का दावा किया है। बिजनेस में घाटा होने पर एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

3 of 11
chandigarh Sai Mandir
आरोपियों की पहचान सेक्टर-29 निवासी अमरजीत सिंह उर्फ सोनू और कजेहड़ी निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि कुछ 8 महीने पहले उसकी मोबाइल शॉप अच्छी चलती थी, लेकिन उससे नजर बचाकर उसका नौकर चोरी करने लगा। इससे उसकी दुकान काफी घाटे में चली गई।

4 of 11
chandigarh Sai Mandir
मुख्य आरोपी सोनू ने बताया कि उसका साईं मंदिर अक्सर आना-जाना होता था। उसने देखा कि गढ़वाल भवन की ओर बनी खिड़की खुली रहती है। इसके बाद उसने अजय को सिर्फ चोरी के समय बाहर नजर रखने की बात पर हिस्सा देने के नाम पर सहयोगी बना लिया और रात को अपने घर ले आया। 
विज्ञापन

5 of 11
chandigarh Sai Mandir
वहां से उन्होंने दानपात्र तोड़ने के लिए हथौड़ा, छेनी, कटर व अन्य सभी सामान एक बैग में भरकर गढ़वाल भवन की ओर से मंदिर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी सोनू के घर चले गए और वहां से आरोपी सोनू ने सामान अपनी कार की डिक्की में रख लिया।
विज्ञापन

6 of 11
chandigarh Sai Mandir
इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल ने बताया कि आरोपी सोनू वारदात के बाद अपनी पत्नी के साथ पिंजौर निकल गया। वहां से लौटकर वे मोरनी की ओर गए और जैसे ही चंडीगढ़ में आए गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

7 of 11
chandigarh Sai Mandir
इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल वाली रात का मोबाइल डंप डाटा उठाया। इसमें वारदात के समय दो मोबाइल फोन पर बार-बार बातचीत होती पाई गई। करते हुए मिले। पुलिस ने मोबाइल नंबर से मालिक का पता लगाया तो वह सेक्टर-49 निवासी एक महिला निकला।

8 of 11
chandigarh Sai Mandir
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने मोबाइल फोन एक जानकार की दुकान से नया खरीदा था। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर दुकान पर छापामारी कर दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार ने बताया कि उससे मोबाइल फोन कजेहड़ी स्थित एक मोबाइल की दुकान करने वाला सेक्टर-29 निवासी अमरजीत सिंह उर्फ सोनू से लेकर गया था। 

9 of 11
chandigarh Sai Mandir
घर से फरार आरोपी सोनू के चंडीगढ़ में आने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोनू को पकड़ने के लिए सेक्टर-29 कम्युनिटी सेंटर के पास नाका लगाकर काबू कर लिया। नाके पर पुलिस के हत्थे चढ़े ऑल्टो सवार अमरजीत सिंह उर्फ  सोनू और कजेहड़ी निवासी अजय को दबोच लिया।

10 of 11
chandigarh Sai Mandir
निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी 3 लाख 47 हजार 62 रुपये बरामद किए हैं। उनसे 3 मोबाइल फोन, टॉय पिस्टल भी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

11 of 11
chandigarh Sai Mandir
सेक्टर-29 निवासी अमरजीत सिंह उर्फ सोनू कजेहड़ी में मोबाइल शॉप चलाता था। जबकि दूसरा आरोपी कजेहड़ी निवासी अजय कुमार सेक्टर-37 निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बतौर चपरासी काम करता था। मोबाइल शॉप खुलने के बाद दोनों में दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें