फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है तेजाब कांड का असली सच, पत्नी की जिंदगी बनी नर्क, 4 को उम्रकैद

Sat, 29 Oct 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
नर्सिंग बीएससी पास पत्नी और ससुर पर तेजाब क्यों फेंका। पत्नी की जिंदगी नर्क क्यों की। इसका सच सामने आ गया है। 4 दोषियों को उम्रकैद भी हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
मामला, मामला 3 साल पुराना है। मोगा तेजाब कांड में चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जबकि चार लोगों को बरी कर दिया गया है। बरी होने वालों में पीड़िता के सास, ससुर मामा ससुर मामी सास हैं। फैसले पर पीड़िता के पिता ने नाराजगी जताई है। 8 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया था। 
विज्ञापन

3 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
बुधवार को मोगा की एडिश्नल सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने पंजाब सरकार को पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे 5 लाख रुपये मुआवजा 15 दिन में देने के आदेश दिए हैं। साथ ही कोर्ट में रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही दोषियों को 18 लाख रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।

4 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
गौरतलब है कि गांव दाया कलां (धर्मकोट) निवासी मनदीप कौर का 21 मार्च 2010 को हरिंदर सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। कुछ समय बाद दंपति में अनबन हो गई थी। बीएससी नर्सिंग पीड़िता ने 0तलाक की अर्जी में यह भी आरोप लगाया था कि हरिंदर सिंह ने उसे सहायक थानेदार होने की बात कह झूठ बोल कर विवाह करवाया था।
विज्ञापन

5 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
पीड़ित ने जिला जज मोगा की अदालत में अपने पति खिलाफ तलाक, घरेलू हिंसा और खर्च का केस दायर किया था। वह 11 जुलाई 2013 को अपने पिता शमशेर सिंह के साथ स्कूटर पर इस केस की पेशी पर आ रहे थे। रास्ते में पति ने साथियों के साथ दोनों को रोककर मनदीप पर तेजाब डाल दिया था। इसमें पिता और पुत्री झुलस गए थे।
विज्ञापन

6 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
सवा तीन सालों में तेजाब का दंश झेल रही महिला के अब तक 68 के करीब छोटे बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। इसके लिए पीड़िता के परिवार को अपनी सारी जमीन बैंकों के पास गिरवी रखकर इलाज करवा जा रहा है। जिस पर लगभग 45 से 50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
पीड़िता जालंधर के लोटस प्लास्टिक सर्जरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां 10 लाख से ज्यादा इलाज पर खर्च होने की संभावना है। अभी तक उसकी एक आंख, एक ब्रेस्ट समेत शरीर का काफी हिस्सा खराब हो चुका है। जल्द ही उसकी मेजर सर्जरी होने वाली जिसके तहत डॉक्टर उसकी बेटी को एक पत्थर की आंख लगाएंगे।

8 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
पीड़िता शमशेर सिंह का कहना है कि दोषियों ने उसका व उसकी बेटी को जो हाल किया है। ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई हक नहीं है उनको गोली मार देनी चाहिए। ताकि आगे से किसी की बहन, बेटी या बहू के साथ ऐसा घिनौना अपराध करने वाले सौ बार सोचने के लिए मजबूर हो जाए।

 

9 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
एडिशनल जिला एवं सेशन जज लखविंदर कौर दुग्गल ने दोनों गुटों के वकीलों को सुनने और तथ्यों को पढ़ने के बाद हरिंदर सिंह उर्फ हैपी (पति) और उसके तीन साथी परवान सिंह, दपिंदर सिंह और जगजीत सिंह उर्फ जगा को दोषी करार देते उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

10 of 10
पति ने फेंका पत्नी पर तेजाब
पीड़ित के पति को 11 लाख जुर्माना व जुर्माना अदा न करने पर 3 साल अतिरिक्त कैद और बाकी दोषियों को दो-दो लाख जुर्माना और जुर्माना अदा न करने पर 2 साल अतिरिक्त कैद काटनी पड़ेगी। केस में नामजद परमजीत सिंह (ससुर,) करमजीत कौर (सास), मामा ससुर सुखमंदर सिंह और उसकी पत्नी  को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें