युवक-युवती में प्रेम प्रसंग था। प्यार का ऐसा अंजाम किसी ने सोचा न होगा। लड़की के घर के पीछे बने कमरे में दोनों के शव पंखे से लटके मिले। मामला, सुसाइड का है या ऑनरकिलिंग का, ये जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव
2 of 7
फतेहाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले
- फोटो : अमर उजाला
घटना, फतेहाबाद के गांव हिजरावां खुर्द की है। मृतकों के नाम विजय (21) और सीमा (18) बताए जा रहे हैं। शव मृतक युवती के घर के पीछे बने ट्यूबवैल के कमरे में पंखे से लटके मिले। आज सवेरे युवती की मां ने कमरे की लाइट जलती देखी तो बंद करने के लिए गई, लेकिन वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शवों को देखकर मां ने चिल्लाना शुरू किया तो आवाज सुनकर लोग दौड़े आए।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव
3 of 7
फतेहाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले
- फोटो : अमित रुखाया
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। डीएसपी विजय जाखड़, सदर एसएचओ बिजेंद्र सिंह, फोरेंसिक एक्सपर्ट जोगेंद्र सिंह एवं सीआईए इंचार्ज दलीप सिंह भी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतकों के शव सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। युवक युवती के इस तरह सुसाइड करने की खबर गांव में भी आग की तरह फैल गई और सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव
4 of 7
फतेहाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले
- फोटो : अमित रुखाया
युवक घटनास्थल से तकरीबन पांच किलोमीटर दूर हिजरावांकलां का रहने वाला था। दोनों बीघड़ रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के विद्यार्थी थे। विजय के पिता भगवान दास के अनुसार, वह सुबह जल्दी उठा हुआ था और वो उनको दौड़ लगाने का बोलकर घर से सुबह चार बजे निकला था। उसके बाद तकरीबन साढ़े पांच-छह बजे उसे विजय की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव
5 of 7
फतेहाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले
- फोटो : अमित रुखाया
दूसरी ओर लड़की के परिजनों का कहना है कि युवती सीमा रात को घर पर सोई थी, ऐसे में वो घर के पीछे बने हुए टयूबवैल वाले कमरे में कैसे पहुंची, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। अब ये पता लगाने वाली बात है कि आखिर घर से दौड़ लगाने निकला युवती के घर के पीछे बने कमरे तक कब और कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव
6 of 7
फतेहाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले
- फोटो : अमित रुखाया
पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक-युवती ने आत्महत्या करते समय रस्सी की मजबूती जांचने के भी प्रयास किए। जिस कमरे में दोनों के शव मिले, उसी कमरे में सदर एसएचओ एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट जोगेंद्र सिंह को रस्सी के कुछ टुकड़े भी मिले। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने से पहले उन दोनों ने रस्सी की मजबूती को भी जांचने की कोशिश की थी। दोनों के शव एक ही रस्सी से बने फंदों से लटके पाए गए।
प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने दी जान, पंखे से लटके मिले शव
7 of 7
फतेहाबाद में युवक युवती के शव पंखे से लटके मिले
- फोटो : अमित रुखाया
दूसरी ओर, कमरे की हालत देखने पर पता चलता है कि दोनों ने एक साथ एक ही पल में आत्महत्या की है। मामले को सिर्फ सुसाइड का मामला बताया जा रहा है, क्योंकि इसके बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि दोनों ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। स्थिति संदेहास्पद इस लिए भी लग रही क्योंकि दोनों शवों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।